1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Budget 2026: नॉर्थ ईस्ट को सरकार के पिटारे से क्या-क्या मिला? यहां जानें डिटेल

Budget 2026: नॉर्थ ईस्ट को सरकार के पिटारे से क्या-क्या मिला? यहां जानें डिटेल

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में देश का बजट पेश किया। करीब डेढ़ घंटे में उन्होंने वो सब कुछ बताया जो सरकार अलग-अलग राज्यों के लिए करेगी। उस पूरे भाषण में से हम आपके लिए वो चीजें निकालकर लाए हैं जो नॉर्थ ईस्ट के लिए कहा गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

आज की तारीख 1 फरवरी है और आपको पता ही होगा कि हर साल 1 फरवरी को सरकार की तरफ से बजट पेश किया जाता है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सदन में बजट पेश किया। आपको बता दें कि यह उनका 9वां बजट था और वहीं मोदी सरकार का यह 15वां बजट था। आइए इस आर्टिकल में आपको हम यह बताते हैं कि इस बजट में नॉर्थ इस्ट को क्या मिला। सरकार के पिटारे से नॉर्थ इस्ट के लिए क्या-क्या निकला। 

नॉर्थ ईस्ट को बजट में क्या-क्या मिला?

आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में बजट पेश करते हुए बताया कि नॉर्थ ईस्ट में कुल 4 हजार इलेक्ट्रिक बसें चालू की जाएंगी। इससे वहां के लोगों को ट्रैवलिंग में बहुत आसानी होगी। इतना ही नहीं, नॉर्थ ईस्ट में नेशनल डिजाइन इंस्टीट्यूट चालू किया जाएगा। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट के 6 राज्यों में बौद्ध सर्किट भी सरकार बनाएगी।

पूरे देश में क्या सस्ता और क्या महंगा?

आपने यह तो जान लिया कि सरकार के बजट से नॉर्थ ईस्ट को क्या मिला। आइए अब आपको यह भी बता देते हैं कि इस बजट के बाद क्या-क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ। आपको बता दें कि इस बजट के बाद खेल-कूद के सामान, दवाएं, बीड़ी, लेदर के प्रोडक्ट, मोबाइल फोन, ईवी की बैट्री, माइक्रोवेव ओवन, बायोगैस मिक्स्ड CNG, सोलर से जुड़े सामान और कपड़े सस्ते होंगे। अब महंगे के बारे में बताते हैं। बजट के बाद शराब, Future Option Trading', स्क्रैप और खनिज महंगा होगा।

ये भी पढ़ें-

Budget 2026: सरकार के बजट के बाद क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा? यहां जानें सब कुछ

वित्त मंत्री ने बजट 2026 में किया बड़ा ऐलान, शुगर और कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश

Latest India News