1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केनरा बैंक मैराथन 2025: बेंगलुरु में मनेगा फिटनेस का जश्न, जानें सभी जरूरी तारीख

केनरा बैंक मैराथन 2025: बेंगलुरु में मनेगा फिटनेस का जश्न, जानें सभी जरूरी तारीख

केनरा बैंक 23 नवंबर 2025 को बेंगलुरु में एक शानदार मैराथन आयोजित करेगा, जिसमें 3K, 5K, और 10K की तीन कैटेगरी होंगी। यह आयोजन फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ कम्युनिटी को एकजुट करने का बेहतरीन अवसर होगा। इस मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन 27 अगस्त से शुरू है।

Canara Bank Marathon, Bangalore marathon 2025, 3K 5K 10K run- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT केनरा बैंक 23 नवंबर 2025 को मैराथन का आयोजन करेगा।

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केनरा बैंक 23 नवंबर 2025 को एक शानदार मैराथन का आयोजन करने जा रहा है। यह मैराथन 3K, 5K और 10K की तीन कैटेगरी में होगी, जिसमें हर उम्र और फिटनेस लेवल के लोग हिस्सा ले सकते हैं। यह आयोजन न सिर्फ दौड़ है, बल्कि कम्युनिटी को एकजुट करने, हेल्थ और फिटनेस को बढ़ावा देने का एक जबरदस्त मौका है।

3K: मस्ती और जोश से भरी केनरा सेविंग्स रन

3K रन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो पहली बार दौड़ में हिस्सा ले रहे हैं या अपने परिवार और दोस्तों के साथ मजेदार पल बिताना चाहते हैं। इसे 'केनरा सेविंग्स रन' नाम दिया गया है। इस कैटेगरी में आप आराम से दौड़ सकते हैं, साथी रनर्स के साथ रोमांच का मजा ले सकते हैं और फिटनेस की शुरुआत कर सकते हैं। चाहे बच्चे हों, बड़े हों या सीनियर सिटिजन, यह रन सबके लिए है।

5K: चैलेंज और मजे का तालमेल

5K रन को 'केनरा प्रीमियम रन' का नाम दिया गया है। यह उन लोगों के लिए है जो थोड़ा चैलेंज चाहते हैं, लेकिन इसे मजे के तौर पर भी लेना चाहते हैं। कैजुअल रनर्स और अपनी फिटनेस को अगले लेवल पर ले जाने की चाहत रखने वालों के लिए यह दूरी एकदम सही है। यह रन आपको हेल्थी रहने के साथ-साथ एक हासिल करने योग्य गोल देता है।

10K: स्पीड और स्टैमिना का इम्तिहान

'केनरा एस्पायर रन' यानी 10K रन उन लोगों के लिए है जो अपनी लिमिट को टेस्ट करना चाहते हैं। यह कैटेगरी इंटरमीडिएट और अनुभवी रनर्स के लिए डिजाइन की गई है। यह रन एंड्योरेंस और स्पीड का शानदार बैलेंस है, जहां प्रतिभागी कॉम्पिटिशन के रोमांच का मज़ा लेते हुए अपनी ताकत आजमा सकते हैं।

Image Source : Reporter Inputकिट डिस्ट्रीब्यूशन 6 नवंबर से 18 नवंबर तक होगा।

रजिस्ट्रेशन और किट डिस्ट्रीब्यूशन

इस मैराथन में हिस्सा लेने के लिए आप केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन 27 अगस्त से शुरू है। रजिस्ट्रेशन के बाद किट डिस्ट्रीब्यूशन 6 नवंबर से 18 नवंबर तक होगा। सभी रजिस्टर्ड रनर्स 23 नवंबर को बेंगलुरु के मशहूर कंटिरवा इनडोर स्टेडियम में इस शानदार दौड़ का हिस्सा बन सकेंगे।

CEO का पैगाम: एकता और फिटनेस का जश्न

केनरा बैंक के CEO और MD, K सत्यनारायण राजू ने इस मौके पर कहा, 'यह मैराथन सिर्फ एक दौड़ नहीं है। यह एक कम्युनिटी के तौर पर एक साथ आने, हेल्थ और फिटनेस का जश्न मनाने और एक-दूसरे को आगे बढ़ाने का मौका है।' माना जा रहा है कि यह आयोजन न सिर्फ शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देगा, बल्कि लोगों में एकजुटता और उत्साह का माहौल भी बनाएगा। यह एक ऐसा मौका है, जहां आप फिटनेस, मस्ती और कम्युनिटी स्पिरिट का लुत्फ एक साथ उठा सकते हैं।

Latest India News