महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रमुख आरोपी और कथित किंगपिन अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। CBI ने उसे दुबई से भारत लौटते ही हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि अभिषेक कुमार महादेव बुक के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए का नेटवर्क चलाने, अलग-अलग पैनल के बीच तालमेल बनाने और सट्टे से जुटाए गए पैसों को इकट्ठा करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।
सट्टेबाजी के पैसों से दुबई में संपत्तियां खरीदीं
जांच एजेंसी के मुताबिक, उसने सट्टेबाजी से मिले पैसों से दुबई में अचल संपत्तियां भी खरीदी थीं। गिरफ्तारी के तुरंत बाद की गई तलाशी में CBI ने उसके पास से कई अहम और आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। एजेंसी का कहना है कि जब्त सामान से प्रथम दृष्टया महादेव बेटिंग ऐप के संचालन में अभिषेक की भूमिका सामने आती है। वह मामले के मुख्य आरोपियों सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के साथ मिलकर काम कर रहा था।
गिरफ्तारी के बाद अभिषेक को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से CBI को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद उसे रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल की गई।
13 FIR CBI को सौंपी गईं
महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने अलग-अलग थानों में दर्ज 13 FIR CBI को ट्रांसफर की थीं। CBI ने इन मामलों की जांच अपने हाथ में ली। अब तक एजेंसी इस मामले में 100 आरोपियों के खिलाफ 8 चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इनमें महादेव ऐप के मुख्य प्रमोटर, पैनल संचालक, हवाला ऑपरेटर और छत्तीसगढ़ सरकार के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं।
CBI अब उन आरोपियों की तलाश में जुटी है, जो अभी भी फरार हैं। एजेंसी ने महादेव बेटिंग ऐप के मुख्य प्रमोटरों को भारत वापस लाने की भी कोशिश तेज कर दी है। अब तक 7 रेड कॉर्नर नोटिस और 2 प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, जबकि दो आरोपियों के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्रवाई चल रही है। CBI का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों को कानून के शिकंजे में लाने के साथ-साथ सट्टेबाजी से हुई अपराध से अर्जित आय का भी पता लगाया जा रहा है।
बता दें कि इस मामले में अब तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और राजनेताओं का नाम सामने आ चुका हैं। आइए, जानते हैं महादेव बेटिंग ऐप क्या है?
यह भी पढ़ें-
महादेव बेटिंग ऐप: चार दिनों में पांच राज्य, गिरफ्तारी से बचने के लिए कहां-कहां भागा साहिल खान
महादेव बेटिंग ऐप से कमाए गए ₹1000 करोड़ का भारतीय शेयर मार्केट और कंपनियों में निवेश
Latest India News