1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISI से जुड़े आतंकी नेटवर्क पर ATS की बड़ी कार्रवाई, UP-MP समेत 4 राज्यों में छापेमारी, बिहार से 1 संदिग्ध हिरासत में

ISI से जुड़े आतंकी नेटवर्क पर ATS की बड़ी कार्रवाई, UP-MP समेत 4 राज्यों में छापेमारी, बिहार से 1 संदिग्ध हिरासत में

भारत में ISI से जुड़े आतंकी संगठन के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत चार केंद्रीय एजेंसियों की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

देश की केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है यह ऑपरेशन उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत चार राज्यों में लगातार जारी है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार से भी ISI से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया गया है।

पहले 3 संदिग्ध किए जा चुके गिरफ्तार

इससे पहले इस मॉड्यूल से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में मध्य प्रदेश की ATS, उत्तर प्रदेश ATS और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में भोपाल से मोहम्मद फराज, राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से नईम अब्दुल्ला शेख को गिरफ्तार किया गया था।  जांच में सामने आया है कि शाकिर मेव हरियाणा के नूंह जिले की एक मस्जिद में मौलवी के तौर पर भी जुड़ा हुआ था।

धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की साजिश

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह आतंकी मॉड्यूल देश के कई बड़े धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी भारत के कई राज्यों में बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद

जांच एजेंसियों ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके विदेशी संपर्कों का पता लगाया जा सके।

कई स्थानों में तलाशी और पूछताछ कर रही ATS की टीम

फिलहाल केंद्रीय एजेंसियां और संबंधित राज्यों की ATS संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही हैं। कई स्थानों पर तलाशी एवं पूछताछ की कार्रवाई जारी है। माना जा रहा है कि अभी कई और संदिग्धों को हिरासत में लिया जा सकता है। किसी बड़ी साजिश का खुलासा हो सकता है।

पंजाब के मनसा में NIA की छापेमारी

वहीं, दूसरी ओर अभी हाल ही में एनआईए ने पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी से जुड़े आतंकी गिरोह के मामलों की जांच के तहत पंजाब के मनसा जिले में एक घर पर छापेमारी की। एनआईए के अधिकारियों ने कुलाना गांव में यादविंदर सिंह उर्फ ​​प्रीत के घर पर मंगलवार को छापा मारा था। यादविंदर ने को बताया कि लगभग दो साल पहले उनका भट्टी से संपर्क हुआ था, जिसके बाद एनआईए ने उनसे पूछताछ की थी। 

ये भी पढ़ें: 

ऐसे ही नहीं हो गई Peace Deal, जानिए ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं कौन सी वों 14 शर्तें, जिन्हें मानने को मजबूर हुए ट्रंप

5 महीने के अंदर महिला ने कीं 3 अलग-अलग शादियां, हर बार नया बहाना, मंदिर जाने के बहाने नहीं लौटती थी वापस

Latest India News