1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 महीने के अंदर महिला ने कीं 3 अलग-अलग शादियां, हर बार नया बहाना, मंदिर जाने के बहाने नहीं लौटती थी वापस

5 महीने के अंदर महिला ने कीं 3 अलग-अलग शादियां, हर बार नया बहाना, मंदिर जाने के बहाने नहीं लौटती थी वापस

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 15, 2026 11:34 am IST,  Updated : Jun 15, 2026 11:45 am IST

महिला शादी के नाम पर लोगों से ठगी करती थी। परिवार के लोगों को शादी के नाम पर झांसे में लेती थी। इसके बाद वह कोई नया बहाना बनाकर हमेशा के लिए भाग जाती और दूसरी अलग जगह शादी करती थी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PIXABAY

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी के एक सनसनीखेज मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। आरोप है कि शीतल नाम की एक महिला ने महज 5 महीने के भीतर 3 अलग-अलग युवकों से शादी की और कुछ समय बाद बहाने बनाकर फरार हो गई। मामले ने ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे गिरोहों की आशंका को भी जन्म दे दिया है, जो विवाह के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

पहले दिखाई देता था सबकुछ सामान्य

मिली जानकारी के अनुसार, महिला पर जनवरी महीने में बिलासपुर जिले के जेजवीं क्षेत्र, फरवरी में हमीरपुर के गलोड़ और मई में बिलासपुर के बल्हसीना क्षेत्र में शादी करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवारों का दावा है कि शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य दिखाई देता था, लेकिन बाद में महिला कभी मंदिर जाने तो कभी किसी रिश्तेदार के निधन का हवाला देकर घर से निकलती और फिर वापस नहीं लौटती थी।

किसी संगठित गिरोह की साजिश

तीनों घटनाओं का एक जैसा तरीका सामने आने के बाद पीड़ित परिवारों ने इसे किसी संगठित गिरोह की साजिश बताया है। उनका कहना है कि ऐसे गिरोह विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के अविवाहित युवकों और उनके परिवारों को निशाना बनाकर आर्थिक और मानसिक रूप से ठग रहे हैं। मामले की शिकायत संबंधित पुलिस थानों में दर्ज कराई गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने की लोगों से खास अपील

यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह प्रदेश में शादी के नाम पर ठगी करने वाले नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विवाह तय करते समय पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

लोगों में दिख रहा लुटेरी दुल्हन का खौफ

हमीरपुर और बिलासपुर जिले में लुटेरी दुल्हन का खौफ साफ नजर आ रहा है। अब लोग कहीं भी शादी तय करने से पहले कई बार स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। ये सब खौफ फरार लुटेरी दुल्हन को लेकर है।

कपिल ठाकुर की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

ऐसे ही नहीं हो गई Peace Deal, जानिए ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं कौन सी वों 14 शर्तें, जिन्हें मानने को मजबूर हुए ट्रंप

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरी कार, बच्चे सहित 2 की मौत, कई घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत