A
Hindi News भारत राष्ट्रीय लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने ली गैंगस्टर इंद्रप्रीत पैरी की हत्या की जिम्मेदारी, पोस्ट में कहा- "आज से नई जंग शुरू, यह ग्रुप का गद्दार था"

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने ली गैंगस्टर इंद्रप्रीत पैरी की हत्या की जिम्मेदारी, पोस्ट में कहा- "आज से नई जंग शुरू, यह ग्रुप का गद्दार था"

चंडीगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर इंद्रप्रीत पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुर्गों ने ली है।

चंडीगढ़ में इंदरप्रीत पैरी की हत्या- India TV Hindi Image Source : REPORTER चंडीगढ़ में इंदरप्रीत पैरी की हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 इलाके में सोमवार रात को एक बड़ी गैंगवार की घटना सामने आई। यहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी गैंगस्टर इंद्रप्रीत पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पैरी को हमलावरों ने पांच गोलियां मारीं। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई, जब हमलावर Kia गाड़ी में आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पुलिस ने इस घटना को गैंगवार का परिणाम बताया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, हत्या के तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुर्गों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। जिम्मेदारी लेने वालों में आरज़ू बिश्नोई और हरी बॉक्सर के नाम शामिल हैं।

"आज से नई जंग की शुरुआत"

पोस्ट में लिखा है, "मैं (आरज़ू बिश्नोई), (हरी बॉक्सर), (शुभम लोंकर), (हरमन संधू) आज से नई जंग की शुरुआत कर चुके हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-26 में इंदरप्रीत पैरी की हत्या हुई है। इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हमारे ग्रुप का गद्दार था। ‘गोल्डी या रोहित’ का फोन करवाकर यह सभी क्लबों से पैसों की उगाही करवाता था। इसी वजह से इसे मारा गया है।"

Image Source : Reporterसोशल मीडिया पोस्ट में ली हत्या की जिम्मेदारी

पोस्ट में आगे लिखा है, "शुरुआत भी इन्हीं ने की थी , पहले हमारे हरी भाई पर हमले की कोशिश की और बाद में सिप्पा भाई की हत्या करवाई। आज से हमारी सभी टीमों को चेतावनी है  जो भी इनका साथ देगा, चाहे छोटा काम हो या बड़ा, उसे नहीं छोड़ा जाएगा। सबको मारा जाएगा। और सुन लो क्लब वाले जो भी इन्हें पैसा देता है, हम उससे कोई पूछताछ नहीं करेंगे। सिर्फ फोन लगाना है… हम सब तक पहुंच जाएंगे और मारेंगे। चाहे वह किसी भी कंट्री में क्यों न हो, हम वहां भी पहुंच जाएंगे… चाहे जितना समय लगे।"

ये भी पढ़ें-

शादी के घर में पसरा मातम, गहने लेकर जा रहे BSF जवान को बस ने कुचला; CCTV फुटेज आया सामने

Maharashtra Local Body Polls: महाराष्ट्र के 15 जिलों में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव टले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Latest India News