1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अभिजीत दीपके ने कर दिया नया ऐलान, CJP अब शुरू करेगी 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान

अभिजीत दीपके ने कर दिया नया ऐलान, CJP अब शुरू करेगी 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नया ऐलान किया है और बताया है कि CJP 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान शुरू करने जा रही। आइए जानते हैं कि इस अभियान का मकसद क्या है।

Abhijeet Dipke cjp Kya Bolti Public campaign- India TV Hindi
Image Source : PTI CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके का नया ऐलान।

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP की कोर टीम की बैठक गुरुवार को खत्म हो गई है। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सीजेपी का फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान किया है। अभिजीत दीपके ने कहा है कि सीजेपी अगले महीने यानी कि सितंबर से एक अभियान शुरू करगी जिसका नाम होगा 'क्या बोलती पब्लिक'। इस अभियान के माध्यम से देशभर में लोगों से संवाद किया जाएगा और उनकी समस्याओं को जाना जाएगा। दीपके ने कहा है कि इस अभियान के दौरान इस बात का पता चलेगा कि जनता देश के वर्तमान हालात के बारे में क्या सोचती है और उन्हें किन मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है।

युवाओं ने सरकार को झुकाया- दीपके

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर बोलते हुए अभिजीत दीपके ने कहा- ये जीत ऐतिहासिक इसलिए थी क्योंकि जो सरकार कहती थी 12 साल से इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। इस देश के युवाओं ने इस देश के जेन जी ने उस सरकार से इस्तीफा लिया। हमने सिर्फ इस्तीफा ही नहीं लिया। इस सरकार को झुकने पर मजबूर किया है। हम मानते हैं इस आंदोलन की सबसे बड़ी अचीवमेंट जो है, वो है लोगों के मन के अंदर का डर खत्म होना।

अब लोग सड़कों पर उतरेंगे- दीपके

मीडिया को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि "लोगों के मन से डर खत्म हो गया है। अब लोग सड़कों पर उतरेंगे। आज उन्होंने एक व्यक्ति का इस्तीफा मांगा है। कल वे अन्य व्यक्तियों का भी इस्तीफा मांगेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी विकसित भारत के लिए बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू की दृष्टि के अनुसार काम करेगा। हमारी विचारधारा वही है जो भारत के संविधान की है।''

बेरोजगारी को देशव्यापी मुद्दा बनाएंगे- दीपके

अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि "दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन में छात्रों के साथ ही बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा भी शामिल होने पहुंचे थे। भारत की आबादी में 60 फीसदी लोग 35 साल से कम के हैं। जंतर-मंतर पर आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन में भी ऐसे ही लोग शामिल थे। देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है और इसे देशव्यापी मुद्दा बनाया जाएगा। हम एजुकेशन सिस्टम में सुधार के लिए भी काम करेंगे। शिक्षा मुनाफा कमाने का कारोबार बन गयी है। लेकिन हम इसे बदलना चाहते हैं।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- छात्रों को परेशान करना बंद करें, नहीं तो CJP जल्द विरोध-प्रदर्शन करेगी, अभिजीत दीपके ने दी चेतावनी

झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों को CJP का समर्थन, अभिजीत दीपके ने आंदोलनकारियों से बात करके किया ऐलान

Latest India News