1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विजय को समर्थन क्या दिया, इतनी नाराज हुईं DMK नेता कनिमोझी, बोलीं- हम कांग्रेस सांसदों के साथ नहीं बैठेंगे

विजय को समर्थन क्या दिया, इतनी नाराज हुईं DMK नेता कनिमोझी, बोलीं- हम कांग्रेस सांसदों के साथ नहीं बैठेंगे

डीएमके नेता कनिमोझी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि डीएमके संसदीय दल के सदस्यों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए। जानें उन्होंने ये पत्र क्यों लिखा?

डीएमके नेता कनिमोझी- India TV Hindi
Image Source : DD NEWS डीएमके नेता कनिमोझी

डीएमके सांसद कनिमोझी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में बैठने की व्यवस्था में बदलाव का अनुरोध किया है। "मैं लोकसभा में डीएमके सांसद की बैठने की व्यवस्था में उचित बदलाव का विनम्र अनुरोध करती हूं। बदलते राजनीतिक हालात और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ हमारे गठबंधन के समाप्त होने के मद्देनजर, सदन में हमारे सदस्यों का उनके साथ वर्तमान में बैठना उचित नहीं होगा..."

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी DMK  की वरिष्ठ नेता और सांसद कनिमोझी ने पत्र लिखकर संसद में अपनी पार्टी के सदस्यों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। इस पत्र ने देश के राजनीतिक हलकों में इस बात की पुष्टि कर दी है कि DMK और कांग्रेस के बीच का गठबंधन अब राष्ट्रीय स्तर पर भी समाप्त हो चुका है। यह पत्र डीएमके के इंडिया गठबंधन से अलग होने का भी इशारा कर रहा है।

 

Latest India News