1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona update: देश में कोरोना के 3,714 नए मामले, सात लोगों की गई जान, 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1 हज़ार से ज्यादा की बढ़ोतरी

Corona update: देश में कोरोना के 3,714 नए मामले, सात लोगों की गई जान, 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1 हज़ार से ज्यादा की बढ़ोतरी

Corona update: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,714 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,85,049 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,976 पर पहुंच गई, जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है।

देश में कोरोना के 3,714 नए मरीज मिले- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO देश में कोरोना के 3,714 नए मरीज मिले

Highlights

  • देश में कोरोना के 3,714 नए मामले, सात लोगों की गई जान
  • 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1 हज़ार से ज्यादा की बढ़ोतरी
  • मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है

Corona update: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,714 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,85,049 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,976 पर पहुंच गई, जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से सात और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,708 हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,194 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है। 

महाराष्ट्र में बढ़ा संक्रमण का खतरा

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। मुंबई समेत कई जिलों में संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक प्रदेश के 6 जिलों में कोविड पॉजिटिविटी दर बढ़ रही है। टोपे ने कहा कि हम टेस्टिंग बढ़ा रहे हैं। बूस्टर डोज सभी को लेना चाहिए और मास्क लोग पहनकर रखें। 

केरेल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले 

केरेल में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा हैं। यहां हर दिन एक हज़ार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड में भी कोरोना कहर बनकर टूट रहा है। एक्टर कार्तिक आर्यन, आतित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ के बाद शाहरूख खान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरूख इन दिनों 'जवान' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनके पॉजिटिव होने के बाद शूटिंग शेड्यूल को आगे बढ़ा दिया गया है। 

Latest India News