A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid-19 in India: देश में कोविड-19 के 3,712 नए मामले, पांच और लोगों की मौत, मुंबई और केरल में सबसे ज्यादा केस

Covid-19 in India: देश में कोविड-19 के 3,712 नए मामले, पांच और लोगों की मौत, मुंबई और केरल में सबसे ज्यादा केस

Covid-19 in India: देश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,712 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या 4,31,64,544 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,509 पर पहुंच गई। 

Covid-19 in India- India TV Hindi
Image Source : ANI Covid-19 in India

Highlights

  • देश में कोविड-19 के 3,712 नए मामले
  • सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल और मुंबई में
  • देश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है

Covid-19 in India: देश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,712 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या 4,31,64,544 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,509 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से पांच और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,641 हो गई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,509 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,123 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दैनिक संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.67 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,26,20,394 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 193.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। 

सबसे ज्यादा मामले केरल और मुंबई में 

देश में सबसे ज्यादा मामले केरल और मुंबई से आए हैं। बीते 24 घंटे में केरल में 1197 लोग पॉजिटिव पाए गए, वहीं महाराष्ट्र में 1081 केस सामने आए। वहीं मध्य प्रदेश में कोरोना के 35 नए केस सामने आए हैं। राजस्थान में  66 कोरोना के नए मामले आए हैं। 

Latest India News