Cyclone Sitrang Live Update: चक्रवात ‘सितरंग’ पश्चिम बंगाल तट को पार करते हुए बरिसाल के निकट अब बांग्लादेश तट से टकराया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि दक्षिणी पश्चिम बंगाल के जिलों में मौसम में पूर्वाह्न से सुधार होने की संभावना है। 56 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बंगाल की उत्तरी खाड़ी से बांग्लादेश की ओर बढ़ी इस मौसम प्रणाली के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर में मध्यम से भारी बारिश स्तर की बारिश हुई और मौसम खराब हुआ, जिसने दीपावली और काली पूजा उल्लास को कम कर दिया। कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने कहा कि सितरंग ने सोमवार को रात साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे के बीच बांग्लादेश में बारिसल के पास तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट पर टकराया। बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि चक्रवात के कारण वहां दक्षिणपूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हुई है। पढ़ें तूफान से संबंधित बड़े अपडेट।
Latest India News
Live updates : Cyclone Sitrang Live Update: 25 OCT 2022
-
October 25, 2022
2:16 PM (IST)
Posted by Shashi Rai
असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में चलेगी काफी तेज हवा
आईएमडी के मुताबिक अगले 6 घंटों के दौरान दक्षिण असम और इससे सटे मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी तेज हवा चलने की उम्मीद है।
-
October 25, 2022
1:17 PM (IST)
Posted by Shashi Rai
असम में भारी बारिश
चक्रवात सितरंग के कारण असम में भारी बारिश। कई घरों को हुआ नुकसान। भारी संख्या में गिरे पेड़।
-
October 25, 2022
12:14 PM (IST)
Posted by Shashi Rai
पूर्वोत्तर राज्यों में कमजोर हुआ चक्रवात सितरंग
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में चक्रवात सितरंग कमजोर हो गया है
-
October 25, 2022
12:12 PM (IST)
Posted by Shashi Rai
असम के नागांव में कई घर क्षतिग्रस्त
असम: नागांव में चक्रवात सितरंग को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शहर में बारिश के कारण कई घर क्षतिग्रस्त और पेड़ उखड़ गए हैं।
-
October 25, 2022
12:10 PM (IST)
Posted by Shashi Rai
गुवाहाटी में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव
असम: चक्रवात ‘सितरंग’के कारण गुवाहाटी में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया है।