उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पलटन बाजार में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला को दुकानदारों ने चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला नशे में लग रही थी। उसने पहले एक दुकान से मूर्ति चुराई और उसके बाद दो अंगूठियां भी चोरी कर लीं। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर से महिला पुलिस कर्मियों सहित पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
बताया बेटा बीमार था
दुकानदारों की सूचना पर पकड़ी गई आरोपी महिला ने पुलिस के साथ भी मारपीट कर दी। बाद में महिला ने अपने बेटे के बीमार होने का हवाला देकर खुद को बचाने की कोशिश में लगी रही। इससे पूरे बाजार में हंगामा मच गया और जैसे तैसे महिला को काबू में लिया गया।
पुलिस के साथ भिड़ गई
महिला झब्बावाला ज्वेलर्स की दुकानों में पहुंची थी, जहां वह संदिग्ध स्थिति में घूमती नजर आई। दुकान से अंगूठी चोरी के शक में जब उससे बात करने की कोशिश की गई तो नशे में होने की वजह से वह कोई बात नहीं मान रही थी। ऐसे में पुलिस को बुलाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने महिला पुलिस पर ही हमला बोलते हुए महिला दारोगा के बाल पकड़ लिए। काफी मशक्कत के महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से दो अंगूठियां बरामद हुई।
देखें वीडियो-
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाजार व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार में सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
(रिपोर्ट- हिमांशु कुशवाहा)
यह भी पढ़ें-
जिगरी दोस्त की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए दी ऐसी विदाई, देखते रह गए लोग; भावुक कर देने वाला VIDEO वायरल
Latest India News