1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फर्जी ED अधिकारियों ने किया खौफनाक कांड, Bentley के शोरूम मैनेजर को बंधक बनाया, 30 लाख रुपये लूटे

फर्जी ED अधिकारियों ने किया खौफनाक कांड, Bentley के शोरूम मैनेजर को बंधक बनाया, 30 लाख रुपये लूटे

दिल्ली के चाणक्यपुरी में फर्जी ED अधिकारियों ने खौफनाक कांड को अंजाम दिया है। Bentley के शोरूम मैनेजर को बंधक बनाकर 30 लाख रुपये लूट लिए गए हैं।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो।

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में लूट की एक बड़ी घटना हुई है। नई दिल्ली के अशोका होटल में मौजूद एक लग्जरी कार शोरूम के मैनेजर अनिल को नई दिल्ली इलाके में रोककर खुद को ईडी अधिकारी बताने वाले लोगों ने बंधक बनाया और 30 लाख रुपये लूट लिए। असल मे ये पूरा मामला 20 जून का है, जब अनिल होटल में कार शोरूम से शिफ्ट ओवर होने के बाद घर जा रहे थे। तभी रास्ते मे उनकी गाड़ी को रोका गया। गाड़ी की डिग्गी में बैग में 30 लाख रुपए कैश था, फर्जी ED अधिकारियों ने उसे लेकर फरार हो गए।

कैसे हुई लूट की वारदात?

जानकारी के मुताबिक, घटना से जुड़ा एक आरोपी पुलिस की वर्दी में था और एक सादी वर्दी में। आरोपियों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर कहा- "ईडी के नोटिस भेजे जाएंगे और पूछताछ के लिए आना होगा, तुम्हारे शोरूम में हवाला का पैसा आ रहा है।" ऐसी धमकी दी गई और इसके बाद आरोपी मैनेजर अनिल को रजोकरी इलाके ले गए। उनकी गाड़ी की डिग्गी में शोरूम के 30 लाख रूपये बैग में रखे थे। ये रुपए ले लिए गए और आरोपी फरार हो गए। उन्होंने कहा कि मैनेजर को ईडी दफ्तर बुलाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने बेंटले शोरूम के मैनेजर को हंगरी एम्बेसी के पास रोका और कहा कि उन पर पैसों से जुड़ी शिकायत है। इसके बाद जबरन कार में बैठाकर उन्हें शोरूम ले जाया गया और मैनेजर से लाखों रुपए ठग लिए। जानकारी के मुताबिक, घटना 20 जून को हुई लेकिन रिपोर्ट 2 जुलाई को दर्ज हुई।

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?

पीड़ित ने 2 जुलाई को चाणक्यपुरी थाने में इस घटना के बारे में शिकायत दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 2 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है लेकिन कुछ और आरोपियों को पकड़ना बाकी है। इसलिए पुलिस ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है क्योंकि ऐसे में फरार आरोपी गायब हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- थाने में प्रताड़ना की खौफनाक कहानी, पानी मांगा तो पिलाया शौचालय का पानी, जांच के आदेश जारी

'बच्चों के प्रति क्रूरता समाज की अंतरात्मा को करती है प्रभावित', FIR रद्द करने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार, जानिए पूरा मामला

Latest India News