1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. थाने में प्रताड़ना की खौफनाक कहानी, पानी मांगा तो पिलाया शौचालय का पानी, जांच के आदेश जारी

थाने में प्रताड़ना की खौफनाक कहानी, पानी मांगा तो पिलाया शौचालय का पानी, जांच के आदेश जारी

 Published : Jul 08, 2025 07:05 am IST,  Updated : Jul 08, 2025 01:37 pm IST

पुलिस थाने में प्रताड़ना की खौफनाक कहानी सामने आई है। युवक ने जब पानी मांगा तो उसे शौचालय का पानी पिलाया गया है। अब इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

पुलिस स्टेशन में प्रताड़ना का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा थाने में एक 19 साल के युवक ने पुलिस पर उसे हिरासत में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवक को थाने में शौचालय का पानी भी पिलाया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी है कि हिरासत में प्रताड़ित किये जाने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

युवक को क्यों हिरासत में लिया गया?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा थाने से सामने आई है। युवक को कुछ दिनों पहले एक अन्य युवक से जुड़े झगड़े के कारण हिरासत में लिया गया था। युवक की मां ने पुलिस अधीक्षक के पास बेटे को प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की है। युवक की मां ने बताया कि 3 जुलाई को पुलिस उसके बेटे की तलाश में आई थी। अधिकारियों के अनुसार, वह अपने बेटे के साथ सुबह करीब नौ बजे सोहरा थाने गई थी।

महिला ने शिकायत में क्या कहा?

महिला ने अपनी शिकायत में कहा- ‘‘मुझे ये देखकर हैरानी हुई कि मेरा बेटा दोपहर में गंभीर रूप से घायल होकर पुलिस थाने से बाहर आया। मैं उसे तुरंत सोहरा सीएचसी ले गई, जहां से उसे शिलांग सिविल अस्पताल रेफर किया गया। तब से वह अस्पताल में भर्ती है। अगर मेरे बेटे ने कोई अपराध किया था तो उचित प्रक्रिया का पालन होना चाहिए था। रिहा होने से पहले उसे पुलिस थाने में थर्ड-डिग्री टॉर्चर झेलना पड़ा। उसके मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है।"

युवक ने सुनाई आपबीती

मामले में पीड़ित युवक ने इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। अपनी आपबीती सुनाते हुए युवक ने कहा कि हिरासत में लिये जाने के बाद पुलिस ने उसे पीटा और फिर उसे जेल में फेंक दिया। युवक ने बताया- ‘‘जब मैंने पानी मांगा, तो उन्होंने मना कर दिया। मुझे शौचालय से पानी पीने के लिए मजबूर किया गया।’’ इस मामले में पुलिस विभाग ने जांच शुरू कर दी है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल दहलाने वाला हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से टकराई बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन, दो छात्रों की मौत

ये क्या! मधुमक्खियों ने रोक दिया विमान, हुआ कुछ ऐसा कि आग जलानी पड़ी, फायर ब्रिगेड बुलाना पड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत