1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में नेशनल म्यूजियम से ‘डांसिंग गर्ल’ की रेप्लिका चोरी, प्रोफेसर हिरासत में

दिल्ली में नेशनल म्यूजियम से ‘डांसिंग गर्ल’ की रेप्लिका चोरी, प्रोफेसर हिरासत में

राजधानी दिल्ली में स्थित नेशनल म्यूजियम से ‘डांसिंग गर्ल’ की रेप्लिका की चोरी की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक प्रोफेसर को हिरासत में लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

dancing girl statue stolen from delhi National Museum- India TV Hindi
Image Source : NATIONAL MUSEUM राष्ट्रीय संग्रहालय में चोरी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय यानी नेशनल म्यूजियम में प्रसिद्ध ‘डांसिंग गर्ल’ की रेप्लिका को चोरी करने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है और हरियाणा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में सबकुछ।

आरोपी पुलिस हिरासत में

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल म्यूजियम में चोरी की ये घटना शनिवार के दिन हुई है। घटना के बाद मौके पर तैनात सीआईएसएफ ने तलाशी लेकर आरोपी प्रोफेसर को पकड़ लिया और कर्तव्य पथ पुलिस थाने में पुलिस के हवाले कर दिया।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

शनिवार को दोपहर करीब 2:40 बजे राष्ट्रीय संग्रहालय से  डांसिंग गर्ल की रेप्लिका की चोरी के बारे में पता लगा। सीआईएसएफ के कर्मचारियों ने संग्रहालय की अनुभव गैलरी से रेप्लिका को गायब पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान परिसर के अंदर एक शख्स को पकड़ लिया गया और उसके कब्जे से रेप्लिका बरामद की गई।

म्यूजिम में चोरी करने के आरोपी के पकड़े जाने पर सीआईएसएफ अधिकारियों ने वहां मौजूद ड्यूटी स्टाफ को सूचित किया। इन लोगों ने फिर पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन की एक टीम जल्द ही म्यूजियम पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

इधर रिटायर्ड बैंकर से 23 करोड़ रुपये की ठगी

दूसरी ओर राजधानी दिल्ली से डिजिटल अरेस्ट के जरिए अब तक की सबसे बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने दिल्ली के रहने वाले एक पूर्व बैंकर नरेश मल्होत्रा को निशाना बनाया और उनसे 23 करोड़ रुपये ठग लिए। जानकारी के मुताबिक, ठगों ने रिटायर्ड बैंकर को पूरी तरह से डिजिटल अरेस्ट कर के रखा और वह एक महीने तक यानी 4 अगस्त से 4 सितंबर तक लगातार उनके संपर्क में रहे।(इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 'बहुत बड़ा गद्दार है वो...' रोहित गोदारा ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कह दी बड़ी बात, जानें और क्या कहा

हापुड़: दो बाइक्स की भीषण टक्कर, कई फीट हवा में उछले सवार, वीडियो देखकर सिहर जाएंगे आप

Latest India News