1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हापुड़: दो बाइक्स की भीषण टक्कर, कई फीट हवा में उछले सवार, वीडियो देखकर सिहर जाएंगे आप

हापुड़: दो बाइक्स की भीषण टक्कर, कई फीट हवा में उछले सवार, वीडियो देखकर सिहर जाएंगे आप

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 22, 2025 06:20 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 09:11 pm IST

हापुड़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां हवा की रफ्तार से आ रहीं दो बाइक्स आपस में ऐसी टकराईं कि बाइक सवार कई फीट हवा में उछलकर जमीन पर आ गिरे। इस भीषण हादसे का वीडियो सामने आया है।

हापुड़ में दुर्घटना- India TV Hindi
हापुड़ में दुर्घटना Image Source : REPORTER

यूपी के हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिल है, जहां हवा की रफ्तार से आ रही दो बाईकों के बीच टक्कर होने से भीषण हादसा हो गया। इस भीषण हादसे की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद दोनों बाईकों पर सवार तीनों लोग बेसुध होकर जमीन पर गिर गए । जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हवा में उछल गए और फिर जमीन पर गिरे।

देखें वीडियो

हापुड़ के गांव पिपलेडा में यह हादसा सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे हुई है। जानकारी के मुताबिक धौलाना थाना क्षेत्र के डासना मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो लोग दिखे जिनकी बाइक धीमी गति से आ रही थी। तभी से चंद कदमों के फासले से एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक हवा की रफ्तार से आई और धीमी गति से विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक्स की टक्कर में बाइक सवार कई फीट हवा में उछल गए। स्पोर्ट्स बाइक को चलाने वाला युवक काफी तेज स्पीड से उसे चला रहा था।  

स्पोर्ट्स बाइक सवार ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर 

गलती तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सवार की थी जिन्होंने,एक बाइक पर बैठे दो लोगों को जोरदार टक्कर मारते हुए घायल कर दिया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा रिकॉर्ड हो गया। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद स्पोर्ट्स बाइक कई बार पलटते हुए गिर जाती है और बाइक सवार घायल हो जाते हैं। हादसे में घायल तीनों युवकों को लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है ।

(हापुड़ से निशांक शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

जब चोर बनी पुलिस... वर्दी पहनकर मालिक के दुकान से लूट लिया 1.4 करोड़ का सोना, 3 गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
पत्नी के लव अफेयर से आहत पुष्पेंद्र ने दी जान, 3 बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ गई थी रजनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत