A
Hindi News भारत राष्ट्रीय ईरान में युद्ध का असर, दिल्ली से टेकऑफ के 7 घंटे बाद वापस लौटी इंडिगो फ्लाइट, मैनचेस्टर जा रही थी

ईरान में युद्ध का असर, दिल्ली से टेकऑफ के 7 घंटे बाद वापस लौटी इंडिगो फ्लाइट, मैनचेस्टर जा रही थी

यह फ्लाइट दिल्ली से रवाना होने के बाद असर सागर के ऊपर उड़ान भरते हुए यूएई तक पहुंची थी। इसके बाद वापस लौटना पड़ा। यूएई के पास ईरान में युद्ध चल रहा है। इस वजह से कई देशों का एयरस्पेस बंद है।

Delhi Manchester flight route- India TV Hindi Image Source : X-FLIGHTRADAR24 दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही फ्लाइट का रूट

दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को टेकऑफ के 7 घंटे बाद वापस लौटना पड़ा। दिल्ली से उड़ान भरने के बाद यह विमान अरब सागर के ऊपर से उड़ान भरते हुए ओमान यूएई तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद उसे मजबूरन वापस लौटना पड़ा। सभी पैसेंजर फ्लाइट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6E33 का संचालन नॉर्स कर रहा था। इसने इथियोपिया और इरिट्रिया की सीमा के पास यू-टर्न लिया और दिल्ली वापस लौट आई।

यह प्लेन सोमवार तड़के दिल्ली से ब्रिटेन के शहर मैनचेस्टर के लिए रवाना हुआ। यह 26 फरवरी के बाद इंडिगो की पहली दिल्ली-मैनचेस्टर फ्लाइट थी। लंबे अंतराल के बाद इस रूट पर फ्लाइट फिर से शुरू हुईं और सामान्य परिस्थितियों में यह फ्लाइट लगभग 11 घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच जाती है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि प्लेन ने पश्चिम एशिया के सक्रिय संघर्ष क्षेत्रों से बचने के लिए डिजाइन किए गए मार्ग का अनुसरण किया था। इसके बावजूद, लगभग सात घंटे की उड़ान भरने के बाद उसे वापस लौटना पड़ा।

कहिरा में परेशान हुए यात्री

जानकारी के मुताबिक यह उड़ान 8 मार्च की रात लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट से रवाना हुई थी और इसे 9 मार्च की सुबह मुंबई पहुंचना था। लेकिन मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और कुछ हवाई क्षेत्रों के बंद होने की वजह से विमान को रास्ते में कहिरा एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। इसके बाद विमान में सवार भारतीय यात्री कई घंटों तक काहिरा एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। यात्रियों में छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिन्हें लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा। कहिरा पहुंचने के बाद यात्रियों को तुरंत एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिल सकी, क्योंकि अधिकतर यात्रियों के पास मिस्र का वीजा नहीं था। इसी वजह से उन्हें एयरपोर्ट परिसर में ही इंतजार करना पड़ा। 

मुंबई वापस आएगी फ्लाइट

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार देरी की एक बड़ी वजह FDTL भी रही। अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के तहत पायलट और केबिन क्रू एक तय समय से अधिक लगातार ड्यूटी नहीं कर सकते। कहिरा पहुंचने तक क्रू की ड्यूटी अवधि पूरी हो गई थी, जिसके कारण विमान तुरंत आगे की उड़ान नहीं भर सका। इस दौरान यात्रियों को कई घंटों तक एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा है। सोशल मीडिया पर कुछ यात्रियों ने बताया कि लंबी देरी की वजह से उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि एयरलाइन स्थिति को सामान्य करने के लिए क्रू रेस्ट होगा, जिसके बाद फ्लाइट को मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा। हाल के दिनों में मध्य पूर्व के कई हिस्सों में तनाव और हवाई क्षेत्र में पाबंदियों के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर कई फ्लाइट्स के संचालन पर भी पड़ा है और अब FDTL नियम भी इसमें देरी का कारण बन रहे है

अंतिम समय में हवाई क्षेत्र में लगा प्रतिबंध

फ्लाइटराडार24 के अनुसार, विमान ने अदन की खाड़ी और अफ्रीका के कुछ हिस्सों से होते हुए एक असामान्य दक्षिणी मार्ग का अनुसरण किया था, जिससे क्षेत्र में ईरान-इजराइल के बढ़ते तनाव के बीच मध्य पूर्वी हवाई क्षेत्र के अधिकांश हिस्से को दरकिनार कर दिया गया था। विमान द्वारा सक्रिय संघर्ष क्षेत्रों से पूरी तरह से बच निकलने के बावजूद मार्ग परिवर्तन हुआ, जो पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में तेजी से बदलते हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के प्रभाव को उजागर करता है। एक बयान में, इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि अंतिम समय में हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद एयरलाइन को यह निर्णय लेना पड़ा।

प्रवक्ता ने दी जानकारी

इंडिगो प्रवक्ता ने कहा, "मध्य पूर्व और उसके आसपास की बदलती स्थिति के कारण, हमारी कुछ फ्लाइट को लंबे मार्ग से जाना पड़ सकता है या उनका मार्ग परिवर्तन करना पड़ सकता है। पश्चिम एशिया में चल रही स्थिति के कारण अंतिम समय में हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के चलते दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली हमारी उड़ान 6E 033 को अपने मूल स्थान पर वापस लौटना पड़ा।"

फ्लाइट दोबारा शुरू करने की तैयारी

एयरलाइन ने कहा कि वह वर्तमान में अधिकारियों के साथ मिलकर यह निर्धारित करने का प्रयास कर रही है कि यात्रा फिर से शुरू की जा सकती है या नहीं। प्रवक्ता ने कहा, "हम यात्रा फिर से शुरू करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। हमेशा की तरह, हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।" दिल्ली-मैनचेस्टर मार्ग की ग्रेट-सर्कल दूरी लगभग 6,829 किलोमीटर है, और मार्ग और मौसम की स्थिति के आधार पर फ्लाइट का औसत समय लगभग 11 घंटे है।

यह भी पढ़ें-

जापान कर रहा बड़ी तैयारी, जल्द होगी देश में बनी लंबी दूरी की मिसाइलों की तैनाती

ईरान जंग का दिखने लगा असर, बांग्लादेश में बिजली बचाने के लिए ईद पर जल्दी बंद होंगे कॉलेज

 

 

Latest India News