1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के इन दो राज्यों में आया तेज भूकंप, तड़के हिल गई धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

भारत के इन दो राज्यों में आया तेज भूकंप, तड़के हिल गई धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

सोमवार को तड़के पूर्वोत्तर भारत के दो राज्यों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अब तक इस भूकंप के कारण किसी जानमाल के नुकसान के बारे में खबर सामने नहीं आई है।

earthquake in tripura and assam- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो।

भारत समेत पूरी दुनिया में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाओं में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। कई देशों में भूकंप इतने भीषण थे कि इसकी वजह से हजारों लोगों की मौत भी हुई है। इस कारण भूकंप को लेकर लोगों के भीतर खौफ बढ़ता चला जा रहा है। इस बीच अब भारत के भी दो राज्यों में सोमवार को तड़के तेज भूकंप के झटके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये भूकंप पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम और त्रिपुरा में आए हैं।

त्रिपुरा में भूकंप

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से पहले त्रिपुरा में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी गई है। संस्थान ने बताया है कि सोमवार को त्रिपुरा राज्य के गोमती में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक, ये भूकंप सोमवार को तड़के 3 बजकर  33 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र धरती से 54 किलोमीटर की गहराई पर थी।

असम में भी भूकंप

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि पूर्वोत्तर भारत के एक और राज्य असम में भी सोमवार को तड़के तेज भूकंप के कारण धरती हिल उठी है। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, असम में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई है। ये भूकंप असम के मोरीगांव में तड़के 4 बजकर 17 मिनट पर आया। असम में आए भूकंप का केंद्र धरती से 50 किलोमीटर भीतर था।

क्यों आते हैं भूकंप?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हमारी धरती के नीचे कुल 7 टेक्टोनिक प्लेटें होती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपने-अपने क्षेत्र में घूमते रहते हैं। हालांकि, घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें  कई बार एक फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं। अब इनके टकराने के कारण घर्षण पैदा होता जिससे ऊर्जा निकलती है। ये ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता, जानें क्या है स्थिति

गुजरात के कच्छ में सुबह-सुबह आया भूकंप, मात्र 10 KM की गहराई पर रहा केंद्र, घरों से बाहर निकले लोग, जानिए तीव्रता

Latest India News