A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में ED की कार्रवाई जारी, अब सुनील गुप्ता के ठिकानों से करोड़ों का कैश और गहने का ढेर हुआ बरामद

दिल्ली में ED की कार्रवाई जारी, अब सुनील गुप्ता के ठिकानों से करोड़ों का कैश और गहने का ढेर हुआ बरामद

ED की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुनील गुप्ता ने पहले अमन कुमार को कर्ज दिया था। अमन कुमार, इंदरजीत सिंह का करीबी और सहयोगी बताया जा रहा है।

ईडी की कार्रवाई में बरामद गहने- India TV Hindi
Image Source : REPORT ईडी की कार्रवाई में बरामद गहने

दिल्ली के पॉश इलाकों में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। दिल्ली के सर्वप्रिय विहार में छापेमारी के बाद ईडी की कार्रवाई और तेज हो गई है। यहां से पहले ही ₹5.12 करोड़ नकद, ₹8.8 करोड़ के सोने-हीरे के गहने और करीब ₹35 करोड़ की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं।

इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने वेस्टएंड ग्रीन फार्म्स में सुनील गुप्ता के घर और फार्महाउस पर भी छापेमारी की है। यह सर्च 30 दिसंबर को शुरू हुई थी और अब भी जारी है। ईडी की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुनील गुप्ता ने पहले अमन कुमार को कर्ज दिया था। अमन कुमार, इंदरजीत सिंह का करीबी और सहयोगी बताया जा रहा है।

सुनील गुप्ता के ठिकानों से क्या-क्या मिला? 

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि अमन कुमार ने ईडी की कार्रवाई के बाद अपराध की कमाई को ठिकाने लगाने की कोशिश में बड़ी रकम सुनील गुप्ता को ट्रांसफर की। वेस्टएंड ग्रीन फार्म्स में हुई छापेमारी में अब तक ईडी ने ₹1.22 करोड़ नकद के साथ करीब ₹8.50 करोड़ के गहने बरामद हुए हैं।

Image Source : Reporterईडी की कार्रवाई में बरामद कैश

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के सर्वप्रिय विहार इलाके में 30 दिसंबर को एक बड़े सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव, उसके सहयोगियों, अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अन्य संबंधित संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) मामले में की गई है। यह तलाशी अभियान दिल्ली के सर्वप्रिय विहार इलाके में अमन कुमार के परिसर में चलाया गया। इसके बाद ईडी ने सुनील गुप्ता के घर और फार्महाउस पर रेड डाली, जहां से 1.22 करोड़ नकद और करीब ₹8.50 करोड़ के गहने बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें-

बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला, फिर लगा दी आग, कट्टरपंथियों का जुल्म लगातार जारी

"इंसान की तुलना भगवान राम से कैसे कर सकते हैं?", तेज प्रताप यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Latest India News