A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेघालय में कोयला खदान में ब्लास्ट, 18 मजदूरों की मौत, कई फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मेघालय में कोयला खदान में ब्लास्ट, 18 मजदूरों की मौत, कई फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मेघालय में कोयला खदान में अचानक जोरदार धमाका हुआ है। खदान के अंदर काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आए हैं। हादसे में 18 मजदूरों की मौत हुई हैं।

कोयला खदान- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE PHOTO) कोयला खदान

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के एक गांव में स्थित एक अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका हुआ है। इस दुर्घटना में 18 मजदूरों की मौत हुई है और कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। धमाका इतना तेज था कि खदान में काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

असम के रहने वाले थे सभी मजदूर!

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि यह घटना आज सुबह हुई, लेकिन अंदर मौजूद लोगों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में सभी मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कैसे हुआ धमाका?

शुरुआती तौर पर खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा। शक है कि यह विस्फोट उस जगह पर कोयला खनन की गतिविधियों के दौरान हुआ, जिसे एक गैर-कानूनी काम माना जा रहा है। जब पूछा गया कि क्या खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी, तो पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हां, ऐसा ही लगता है।'' उन्होंने कहा कि विस्फोट की वजह का पता अभी नहीं चला है, और इसकी जांच की जाएगी।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने 2014 में मेघालय में 'रैट-होल' कोयला खनन तथा खनन के दूसरे अवैज्ञानिक तरीकों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: गुब्बारे लिए लिफ्ट में घुसा शख्स, अचानक धमाके के बाद लगी आग, अंदर मौजूद थे 3 लोग

पिक-अप वैन से मिले विस्फोटकों से भरे 100 से ज्यादा बक्से, तरबूज की खेप के नीचे छिपाए गए थे

Latest India News