1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: गोवा में अजूबा मंदिर के पास बने लग्ज़री रिजॉर्ट में लगी भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

VIDEO: गोवा में अजूबा मंदिर के पास बने लग्ज़री रिजॉर्ट में लगी भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

नॉर्थ गोवा में अजूबा मंदिर के पास स्थित लग्ज़री कॉटेज में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

मांडरेम के लग्ज़री कॉटेज में भीषण आग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मांडरेम के लग्ज़री कॉटेज में भीषण आग

उत्तरी गोवा के मांडरेम में गुरुवार को एक भीषण अग्निकांड में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। यहां अश्वेम-मांडरेम इलाके में अजूबा मंदिर के समीप बने लग्ज़री कॉटेज में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, क्योंकि दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पाई। इसकी वजह से आग तेजी से फैलती गई और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। फिलहाल, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

गाजियाबाद में 150 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक

एक अन्य खबर में, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के एक गांव में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से 150 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन पूरे इलाके में धुएं का गुबार है। अब इलाके में सर्वेक्षण कराया जा रहा है कि कोई व्यक्ति लापता तो नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम मौके पर है और आस-पास के अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि अधिकारियों को संदेह है कि अवैध बिजली कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण चिंगारी भड़की होगी। परिवारों को अस्थायी आश्रयों में ले जाया गया है और उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें-

जिम ट्रेनर से बना फर्जी बाबा, इलाज के बदले में भक्तों से मांगता था मोटी रकम के साथ महंगी शराब और 'कबाब'

एक ही गोत्र की वजह से शादी के खिलाफ थे परिजन, नाबालिग प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी

Latest India News