A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक के एमएम हिल्स अभ्यारण्य में पांच बाघ मृत पाए गए, जहर देने की आशंका

कर्नाटक के एमएम हिल्स अभ्यारण्य में पांच बाघ मृत पाए गए, जहर देने की आशंका

वन मंत्री ईश्वर खंडरे ने जांच के आदेश दिए हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इन पांच बाघों की मौत जहर के चलते हुई है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि सारी प्रक्रिया का पालन करने और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह के बारे में पता चल पाएगा।

Tiger death- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बाघों की मौत

कर्नाटक के चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर हिल्स वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पांच बाघ मृत पाए गए हैं। इनमें एक मां और चार शावक हैं। इन चारों की मौत के मामले में वन मंत्री ईश्वर खंडरे ने जांच के आदेश दिए हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इन पांच बाघों की मौत जहर के चलते हुई है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि सारी प्रक्रिया का पालन करने  और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह के बारे में पता चल पाएगा।

कर्नाटक में बाघों की संख्या 563

कर्नाटक में मध्य प्रदेश के बाद बाघों की संख्या सबसे ज़्यादा है। यहां  बाघों की संख्या 563 है। वन्यजीवों के साथ बढ़ते संघर्ष, खासकर बाघों द्वारा मवेशियों पर हमला और उन्हें अपना निवाला बनाने के कारण ग्रामीण अक्सर जहर और जाल का सहारा लेकर उन्हें खत्म करने की फिराक में रहते हैं। वन विभाग की टीम ने मृत बाघों से सैम्पल लेकर जांच के लिये भेज दिया है। वन मंत्री ईश्वर खण्डरे ने एक साथ 5 बाघों की मौत पर दुःख जताते हुए कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

क्यों जहर दिया गया होगा?

वन अधिकारियों ने कहा कि बाघिन ने कुछ दिन पहले एक गाय को मार डाला था। माना जा रहा है कि इन बाघों को जहर देकर मारा गया है। उन्हें कुछ ऐसा निवाला दिया गया जिसमें जहर मिला होगा। जहर वाले भोजन से बाघिन और उसके शावकों की मौत हो गई। 

वन मंत्री ने जांच के आदेश दिए

वन मंत्री ईश्वर खंडरे ने कहा-'MM हिल्स में पांच बाघों की मौत हो गई है और यह बहुत दुखद है। एक मादा बाघ और उसके चार बच्चे मर गए। यह सुनकर बहुत दुख हुआ। मैंने वन विभाग प्रमुख से संपर्क किया है और मामले की गम्भीरता से जांच के आदेश दिए हैं।'

Latest India News