A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस में लगी भीषण आग, धू धूकर जलती रही, कूद फांदकर भागे यात्री

VIDEO: हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस में लगी भीषण आग, धू धूकर जलती रही, कूद फांदकर भागे यात्री

हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। आग की खबर का पता चलते ही यात्री कूद फांदकर भाग निकले। देखें वीडियो...

धू धूकर जली यात्री बस- India TV Hindi
Image Source : REPORTER धू धूकर जली यात्री बस

हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी बस में आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के कंचिकचेरला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नंदीगामा के पास कीसारा टोल प्लाजा पार करने के बाद आग लग गई, जिससे 39 यात्री बाल-बाल बच गए। कीसारा टोल प्लाजा पार करने के बाद एक बड़ा हादसा टल गया। इंजन के पिछले हिस्से से निकल रहे धुएं ने ड्राइवर को सतर्क कर दिया, जिसने समय रहते बस रोक दी। आग फैलने से पहले सभी 39 यात्री, ड्राइवर और सफाईकर्मी सामान सहित सुरक्षित बस से उतर गए। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दमकलकर्मियों और पुलिस ने आग पर काबू पा लिया।

देखें वीडियो


 

Latest India News