A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीनियर्स ने छात्र को शराब पीने के लिए किया मजबूर, 10 हजार का बिल देने को भी कहा... नहीं माना तो पीट-पीटकर मार डाला

सीनियर्स ने छात्र को शराब पीने के लिए किया मजबूर, 10 हजार का बिल देने को भी कहा... नहीं माना तो पीट-पीटकर मार डाला

इंजीनियरिंग छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसने मदद मांगने की अपील की थी। पुलिस में केस दर्ज हो गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सांकेतिक तस्वीर

हैदराबाद के सिद्धार्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग का 22 वर्षीय छात्र सोमवार सुबह उसके छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया। छात्र जादव साईं तेजा ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने मदद की गुहार लगाई थी। 

सीनियर्स मांग रहे थे पैसे

मदद मांगते हुए छात्र ने कहा था कि उसके सीनियर्स उसे पीट रहे थे और पैसे मांग रहे थे। छात्र के वकील और परिवार के सदस्य आदिलाबाद से रात भर में लगभग 300 किलोमीटर का सफर तय करके हॉस्टल पहुंचे। उन्होंने उसकी मौत के कारणों की पूरी जांच की मांग की है। 

जबरन शराब पीने के लिए किया मजबूर

पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि साईं तेजा को उसके सीनियर्स ने एक बार में ले जाकर शराब पीने के लिए मजबूर किया और लगभग 10,000 रुपये का बिल देने को कहा।

जान बचाए जाने की लगाई गुहार

वीडियो में स्पष्ट रूप से सदमे में चल रहे छात्र ने दावा किया कि उसे पैसे के लिए पीटा गया और परेशान किया गया था। उसने बचाए जाने की गुहार लगाई। कॉलेज के अधिकारियों से इस पूरे मामले पर जानकारी देने को कहा गया है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज, छात्र की वीडियो रिकॉर्डिंग और छात्रावास के छात्रों और कर्मचारियों के बयानों की जांच कर रहे हैं। पुलिस की टीम साथी इंजीनियरिंग के छात्रों से भी इस मामले में पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें: 

हथियार लेकर ऑफिस में घुसे बदमाश, बिजनेसमैन की किडनैपिंग का LIVE VIDEO, व्यापारी ने थार से कूदकर बचाई जान

कानपुर में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या: पीटा फिर घोंट दिया गला, सूटकेस में भरकर यमुना में फेंका शव

Latest India News