1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हूती विद्रोहियों के हमलों से लाल सागर इलाके में बिगड़े हालात, बाब अल-मन्दब की आजादी पर भी खतरा; भारत ने जताई चिंता

हूती विद्रोहियों के हमलों से लाल सागर इलाके में बिगड़े हालात, बाब अल-मन्दब की आजादी पर भी खतरा; भारत ने जताई चिंता

लाल सागर में बढ़ते लड़ाई-झगड़े और Indian Ocean को लाल सागर से जोड़ने वाली बाब अल-मंदब स्ट्रेट पर बढ़ते हूती विद्रोहियों के कंट्रोल पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है। जानें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने क्या-क्या कहा।

India condemns Houthi attacks- India TV Hindi
Image Source : MEA/X बाब अल-मन्दब की आजादी को लेकर भारत ने चिंता जताई।

भारत ने फिर लाल सागर के इलाके में बिगड़ते हालात को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही, सऊदी अरब के अलग-अलग इलाकों में हूती विद्रोहियों के हमलों की कड़ी निंदा भी की, जिनमें आम नागरिकों और आर्थिक संपत्तियों पर किए गए अटैक भी शामिल हैं। शुक्रवार को एक ब्रीफिंग के दौरान, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत की चिंता के बारे में बताया। रणधीर जायसवाल ने कहा कि लगातार हो रहे अटैक्स से क्षेत्रीय सुरक्षा को नुकसान हो रहा है और बाब अल-मन्दब जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर आवाजाही की आजादी के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है।

लाल सागर इलाके में बढ़ रहे संघर्ष पर भारत ने जताई चिंता

इसके अलावा, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने लाल सागर में बढ़ रहे लड़ाई-झगड़े को 'पूरी तरह से अस्वीकार्य' बताया और उम्मीद जताई कि युद्ध से प्रभावित इलाके में जल्द शांति बहाल हो जाए।

भारत ने की सऊदी अरब पर हुए हमलों की निंदा

रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हम लाल सागर इलाके में सुरक्षा हालात के बिगड़ने को लेकर काफी चिंतित हैं। हमने सऊदी अरब के क्षेत्रों पर हुए हमलों की निंदा की है, जिनमें आम लोगों और आर्थिक संपत्तियों पर हुए अटैक्स भी शामिल हैं। आपने वह स्टेटमेंट भी देखा होगा जो हमने पवित्र शहर मक्का पर हमले के प्रयास के बाद जारी किया था।'

बाब अल-मन्दब से आवाजाही की आजादी का मुद्दा भी उठाया

उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे अटैक्स रीजनल सिक्योरिटी को खराब करते हैं, क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर प्रभाव डालते हैं या उन्हें कमजोर करते हैं। बाब अल-मन्दब से होकर आवाजाही की स्वतंत्रता के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। कई कारणों से, यह हमें बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है। हमें आशा करते कि इस इलाके में जल्द ही शांति और स्थिरता बहाल हो जाएगी।'

बाब अल-मन्दब पर बढ़ता जा रहा हूती विद्रोहियों का कंट्रोल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ये भी कहा कि सरकार भारतीय राजनयिक के जरिए से स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। जान लें कि भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान ऐसे समय में आया है जब हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मन्दब में मयून आईलैंड समेत कई द्वीपों पर कब्जा जमा लिया है। इतना ही नहीं, हूती ने यमन की मोखा पोर्ट सिटी भी अपने नियंत्रण में ले ली है। अब हूती विद्रोहियों के लिए बाब अल-मन्दब से गुजर रहे जहाजों को निशाना बनाना पहले के मुकाबले आसान हो गया है। अगर बाब अल-मन्दब का रास्ता भी बंद हुआ तो भारत समेत एशिया के तमाम देशों के व्यापार पर असर पड़ सकता है।

(इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ें- हूतियों ने मार गिराया था सऊदी अरब का F-15 लड़ाकू विमान? अब जारी किया मलबे का VIDEO

Latest India News