1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्टारलिंक के मुद्दे पर भारत सरकार ने एलन मस्क को दे दिया सीधा जवाब, कहा- 'नियम सबके लिए बराबर हैं'

स्टारलिंक के मुद्दे पर भारत सरकार ने एलन मस्क को दे दिया सीधा जवाब, कहा- 'नियम सबके लिए बराबर हैं'

स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क ने आरोप लगाया है कि भारत में कुछ चुनिंदा उद्योगपति इंटरनेट पर एकाधिकार रखना चाहते हैं। इस मुद्दे पर भारत सरकार ने भी एलन मस्क को सीधा जवाब दे दिया है और कहा है कि नियम सबके लिए बराबर हैं।

elon musk starlink india controversy- India TV Hindi
Image Source : AP/PTI एलन मस्क की स्टारलिंक को लेकर विवाद।

टेलीकॉम सेक्टर में कंपटीशन सबसे ज्यादा है और भारत इंटरनेट और मोबाइल यूजर्स के मामले में सबसे बड़ा मार्केट हैं। इसलिए दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां भारत आना चाहती हैं। लेकिन भारत सरकार ने दो शर्तें रखी हैं। पहली- इंटरनेशनल कंपनियों को भारत के कानून के हिसाब से बिजनेस करना होगा। दूसरी- भारत के लोगों का डेटा भारत में रखना होगा। ये डेटा सिक्योरिटी और नेशनल सिक्योरिटी के लिहाज से जरूरी है। हालांकि, स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क को इससे दिक्कत हो रही है। गुरुवार को जब दिल्ली में इंडियन मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन हुआ। एलन मस्क ने उसी वक्त मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इसके बाद भारत सरकार के टेलीकॉम मिनिस्ट्री ने भी एलन मस्क को सीधा जवाब दे दिया है। आइए जानते हैं कि क्या ये है पूरा मामला।

मस्क को भारत सरकार का जवाब

स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि "भारत में कुछ चुनिंदा उद्योगपति इंटरनेट पर एकाधिकार रखना चाहते हैं। ये लोग स्टारलिंक की लॉन्चिंग रोकने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। स्टारलिंक को भारत में काम करने से रोकना भारत की जनता के साथ अपराध है।" एलन मस्क ने आरोप लगाए तो टेलीकॉम मिनिस्ट्री ने तुरंत जवाब दिया। सरकार ने कहा कि भारत में टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए नियम कानून, सबके लिए बराबर हैं। जो इस सेक्टर में आना चाहता है उसे बेसिक रिक्वायरमेंट्स पूरी करनी होगी। टेलीकॉम मिनिस्ट्री ने दो टूक लब्जों में कहा कि "लाइसेंस के लिए किसी भी सैटकॉम को डेटा सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स का पालन करना जरूरी है। नियम सबके लिए बराबर हैं। भारत सरकार किसी भी कंपनी को लाइसेंस देने में भेदभाव नहीं करती।

स्टारलिंक की प्रतिनिधि ने बदले सुर

गुरुवार को दिल्ली में आयोजित मोबाइल कांग्रेस में एलन मस्क की कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव भी मौजूद थे। जैसे ही भारत सरकार ने सख्त रुख दिखाया तो स्टारलिंक के सुर भी बदल गए। स्टारलिंक की प्रतिनिधि ने कहा कि उनकी कंपनी भारत की टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिल कर काम करना चाहती है और भारत के लोगों का डेटा भारत में ही रखने को तैयार है। स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशंस की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रायर ने कहा- स्टारलिंक 165 देशों में काम कर रहा है। हर देश में भरोसेमंद कनेक्टिविटी दे रहा है। वो भारत में भी सर्विस देने के लिए तैयार है। इसके लिए उन्होंने एयरटेल, जियो समेत कई कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए हैं। लॉरेन ड्रायर ने कहा कि भारत की डिमांड के मुताबिक उन्होंने खास स्टारलिंक ऑपरेशंस तैयार कर लिए हैं। इन ऑपरेशंस में हर लेवल पर कंट्रोल सिस्टम तैयार किया गया है। वो ये भी सुनिश्चित करेंगे की इंडियन यूजर्स का डेटा भारत से बाहर ना जाए।

राहुल गांधी ने मस्क को किया रिपोस्ट

इसके बाद भी एलन मस्क नहीं रुके हैं। उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा कि स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? एलन मस्क के इस ट्वीट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुरंत री-ट्वीट किया और लिखा कि "एलन मस्क भारत में आपका स्वागत है। दूसरे व्यक्ति के बारे में जानने का इंतजार करें।" राहुल गांधी के इस री-ट्वीट पर एलन मस्क ने भी जवाब दिया और कहा- "धन्यवाद, राहुल। यह वाकई चिंताजनक है।"

ये भी पढ़ें- एलन मस्क के Starlink पर भारत में फिर फंसा पेंच, जानें क्यों लॉन्च में हो रही देरी

भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट, 268 रुपये से 8 रुपये प्रति जीबी हुआ डेटा

Latest India News