1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने पाकिस्तानी दूतावास में बंद की अखबार की सप्लाई, पड़ोसी देश को जैसे का तैसा जवाब

भारत ने पाकिस्तानी दूतावास में बंद की अखबार की सप्लाई, पड़ोसी देश को जैसे का तैसा जवाब

सूत्रों के मुताबिक, भारत ने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में अखबार की सप्लाई बंद कर दी है। आइए जानते हैं कि भारत सरकार ने ये फैसला क्यों किया है।

pakistani embassy newspaper- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/ANI पाकिस्तानी दूतावास को अखबार की सप्लाई बंद।

ऑपरेशन सिंदूर में घुटने टेकने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सूत्रों की हवाले से खबर सामने आई थी कि इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास या उच्चायोग में भारतीय राजनयिकों और कर्मचारियों की अखबार जैसी बुनियादी सप्लाई रोकी जा रही है। अब भारत ने भी पाकिस्तान की इस करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने भी पाकिस्तानी दूतावास में अखबार की सप्लाई बंद कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित भारत के उच्चायोग में अखबारों की सप्लाई बंद की गई थी। इसके बाद अब जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में अखबार की सप्लाई बंद कर दी है।

अब तक क्या जानकारी सामने आई?

  • सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारियों की भारत में गैस और इंटरनेट सुविधाएं बंद को जाने वाली खबरें गलत हैं। ऐसी कोई करवाई नहीं कि गई है।
  • सूत्रों के मुताबिक, घर खाली करवाने वाला मामला एक निजी मामला है, जिसमें राजनयिक को किराए पर दिए गए के अनुबंधों का उल्लंघन किया गया।
  • सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में भारत के उच्चायोग में अखबारों की सप्लाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद में बंद की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी पाकिस्तान दूतावास में अखबार की सप्लाई बंद की।

वियना कन्वेंशन का उल्लंघन

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के लोगों को परेशान करना वियना कन्वेंशन का उल्लंघन माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वियना कन्वेंशन के नियम के अनुसार, किसी देश में दूतावासों के सुचारू संचालन और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी मिलती है।

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिकों की पानी-गैस सप्लाई रोकी

मुनीर के बाद बिलावल भुट्टो ने दी गीदड़भभकी, कहा- "भारत ने सिंधु पर बांध बनाया तो जंग होगी"

Latest India News