1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'भारत की आलोचना कम करें, ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक इंतजार करेंगे...', NSA अजीत डोवल ने अमेरिका को दी थी चेतावनी

'भारत की आलोचना कम करें, ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक इंतजार करेंगे...', NSA अजीत डोवल ने अमेरिका को दी थी चेतावनी

भारत और अमेरिका की ट्रेड डील को लेकर ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया है। जानकारी के मुताबिक, NSA अजीत डोवल ने अमेरिका से भारत की आलोचना बंद करने को कहा था।

Ajit doval trump administration- India TV Hindi
Image Source : AP/PTI अजीत डोवल ने अमेरिका को दी थी चेतावनी। (फाइल फोटो)

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय तक हुई वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते का ऐलान हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस बात की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बीच ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने अमेरिका को लेकर कड़ा रुख अपनाया था और ट्रेड डील न होने पर डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल खत्म होने का इंतजार करने की बात कही थी। आइए जानते हैं कि इस रिपोर्ट में और क्या दावे किए गए हैं।

भारत दवाब में नहीं आएगा- अजीत डोवल

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के NSA अजीत डोवल ने बीते साल सितंबर महीने में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की थी। इस दौरान डोवल ने साफ कर दिया था कि भारत अमेरिका के दवाब में नहीं आएगा। उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों से साफ कर दिया था कि भारत सरकार ट्रेड डील के लिए डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक इंतजार करने को तैयार है और भारत ने इससे पहले भी अन्य शत्रुतापूर्ण अमेरिकी प्रशासनों का सामना किया है।

भारत की आलोचना कम करने को कहा

रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, NSA अजीत डोवल ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से ये भी कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी भारत की सार्वजनिक रूप से आलोचना करना कम करें ताकि संबंधों को वापस से पटरी पर लाया जा सके। इस बैठक में भारत ने कड़ा रुख अपनाया था और कहा था कि भारत अमेरिका के दवाब में नहीं आएगा और डील के लिए 2029 यानी ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक इंतजार कर सकता है।

ये भी पढ़ें- भारतीय नौसेना को मिल सकते हैं 6 और P8 I विमान, 27000 करोड़ रुपये होगी कीमत, इसकी खूबियां क्या हैं?

मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाया गया, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, खेमचंद सिंह आज शाम लेंगे सीएम की शपथ

Latest India News