1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाया गया, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, खेमचंद सिंह आज शाम लेंगे सीएम की शपथ

मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाया गया, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, खेमचंद सिंह आज शाम लेंगे सीएम की शपथ

 Published : Feb 04, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 04:06 pm IST

गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटा दिया है। आज शाम 6 बजे युमनाम खेमचंद सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

Manipur- India TV Hindi
मणिपुर Image Source : PTI

नई दिल्ली: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म हो गया है। गृह मंत्रालय ने इस सबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि मणिपुर में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है। लगातार हो रही हिंसा के बाद वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। 

 इसमें आगे कहा गया, ''उनके अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व में मणिपुर शांति, विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है, जिससे राज्य में स्थिरता और प्रगति का एक नया युग शुरू होगा।''  इससे पहले लोकभवन पहुंचकर 62-वर्षीय सिंह ने मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया।  

आज शाम 6 बजे युमनाम खेमचंद सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 'लोक भवन' में होगा, जहां सुबह से ही तैयारियां जारी हैं। बीजेपी की मणिपुर इकाई ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''वाई खेमचंद सिंह का मणिपुर के माननीय मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह आज यानी चार फरवरी 2026 को शाम छह बजे लोक भवन में होगा।''

वाई खेमचंद सिंह  सिंह के नेतृत्व में राजग के प्रतिनिधिमंडल ने यहां लोक भवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। भल्ला से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में चुराचांदपुर और फेरजॉल के कुकी-जो बहुल जिलों के दो विधायक शामिल थे। सिंह को मंगलवार को नई दिल्ली में बीजेपी विधायक दल का नेता और उसके बाद एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। बीजेपी विधायक थोंगबम बिस्वजीत ने पहले कहा था कि सिंह समेत पांच विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत