1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोएडा में आज होगा स्काईवॉक का शिलान्यास, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं, चेक करें लोकेशन और बाकी जरूरी डिटेल्स

नोएडा में आज होगा स्काईवॉक का शिलान्यास, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं, चेक करें लोकेशन और बाकी जरूरी डिटेल्स

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 04, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 12:44 pm IST

सेक्टर-62 के मॉडल टाउन गोल चक्कर पर बनाए जाने वाले इस स्काईवॉक को छिजारसी से भी जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट को 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें करीब 40 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

noida, noida sector 62, noida sector 62 model town, noida sector 62, noida sector 62 model town skyw- India TV Hindi
40 करोड़ रुपये का आएगा खर्च Image Source : NOIDA AUTHORITY

नोएडा सेक्टर-62 के मॉडल टाउन गोल चक्कर पर आज स्काईवॉक का शिलान्यास होने जा रहा है। इस स्काईवॉक की लंबाई 530 मीटर और चौड़ाई 4 मीटर होगी। मॉडल टाउन गोल चक्कर पर बनाए जा रहे इस स्काईवॉक को जीरो के आकार में बनाया जाएगा, जिससे रोजाना करीब 50,000 लोगों को फायदा होगा। स्काईवॉक के बनने से न तो पैदल चलने वाले लोगों को जोखिम लेकर सड़क पार करनी होगी और न ही गाड़ियों को रुक-रुक कर चलने की जरूरत पड़ेगी। जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्काईवॉक को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खोड़ा कॉलोनी की तरफ बने फुट ओवर ब्रिज (FOB) के साथ जोड़ा जाएगा।

40 करोड़ रुपये का आएगा खर्च

सेक्टर-62 के मॉडल टाउन गोल चक्कर पर बनाए जाने वाले इस स्काईवॉक को छिजारसी से भी जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट को 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें करीब 40 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस स्काईवॉक का डिजाइन पहले ही तैयार किया जा चुका है। इससे सिर्फ नोएडा ही नहीं, बल्कि दिल्ली और गाजियाबाद के लोगों को भी फायदा मिलेगा, जो पैदल यहां आते-जाते हैं। इस स्काईवॉक पर चढ़ने और उतरने के लिए एस्केलेटर के साथ ही लिफ्ट भी लगाए जाएंगे, ताकि बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग भी इसका इस्तेमाल कर सकें। जीरो के आकार में बनने वाला ये स्काईवॉक ऊपर से ढका होगा, ताकि लोगों को तेज धूप, बारिश से समस्याएं न हों।

स्काईवॉक से मिलेगी जबरदस्त सुविधा 

बताते चलें कि नोएडा का सेक्टर 62 एरिया, पूरे नोएडा के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। नोएडा सेक्टर 62 में तमाम बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस के साथ-साथ कई शैक्षणिक संस्थान भी हैं। ऐसे में यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग मेट्रो, बस और ऑटो से आते-जाते हैं। सुबह और शाम के समय यहां लोगों की भीड़ और गाड़ियों की भारी संख्या की वजह से रोजाना जबरदस्त जाम लगता है और काफी समय खराब होता है। इतना ही नहीं, पैदल सड़क पार करने वाले लोगों के लिए हमेशा हादसे का डर भी बना रहता है। ऐसे में, यहां बनाया जा रहा ये स्काईवॉक न सिर्फ लोगों को सड़क पार करने के लिए सुरक्षित स्थान देगा, बल्कि गाड़ियों को भी ट्रैफिक से मुक्ति दिलाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा