1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हल्दीराम स्नैक्स फूड में हिस्सेदारी खरीदेगी ये कंपनी, CCI से मिली मंजूरी

हल्दीराम स्नैक्स फूड में हिस्सेदारी खरीदेगी ये कंपनी, CCI से मिली मंजूरी

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 04, 2026 07:44 am IST,  Updated : Feb 04, 2026 07:44 am IST

दिसंबर 2025 में, एल कैटरटन ने कहा कि उसने हल्दीराम के साथ एक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की है और देश के लीडिंग स्नैक्स और फूड ब्रांड में हिस्सेदारी हासिल की है।

Haldiram, Haldiram Snacks Food, L Catterton, cci, Competition Commission of India, haldiram snacks, - India TV Hindi
भारत में एक बहुत बड़ा और दिग्गज नाम है हल्दीराम Image Source : HALDIRAM

फेयर ट्रेड रेगुलेटर सीसीआई ने मंगलवार को ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म एल कैटरटन (L Catterton) के हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने एक बयान में कहा, ''प्रस्तावित डील में एल-कैटरटन इंडिया फंड द्वारा हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड (टारगेट) की कुछ शेयरहोल्डिंग का अधिग्रहण शामिल है।'' एल कैटरटन इंडिया फंड, एल कैटरटन इंडिया ट्रस्ट की एक योजना है, जो एक सेबी-रजिस्टर्ड अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड है, जो भारत में निवेश करता है।

भारत में एक बहुत बड़ा और दिग्गज नाम है हल्दीराम

हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड देश की एक बड़ी और दिग्गज कंपनी है, जो भारत में पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स जैसे नमकीन, मिठाइयां, रेडी-टू-ईट फूड प्रोडक्ट्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, बेकरी प्रोडक्ट्स, चॉकलेट और नॉन-कार्बोनेटेड रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज की मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री में शामिल है। दिसंबर 2025 में, एल कैटरटन ने कहा कि उसने हल्दीराम के साथ एक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की है और देश के लीडिंग स्नैक्स और फूड ब्रांड में हिस्सेदारी हासिल की है। 2025 में, हल्दीराम ने तीन स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टर्स- सिंगापुर की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म टेमासेक, अल्फा वेव ग्लोबल और इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) को हिस्सेदारी बेची थी।

एल कैटरटन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं HUL के पूर्व CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव मेहता

भारत में एल कैटरटन का नेतृत्व HUL (हिंदुस्तान यूनिलीवर) के पूर्व CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव मेहता करते हैं- जो अब इसके एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं। एल कैटरटन को दुनिया भर में पैकेज्ड फूड सेक्टर में ब्रांड बनाने का काफी अनुभव है। अप्रैल 2025 में, दिल्ली की कंपनी हल्दीराम स्नैक्स और नागपुर की कंपनी हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल ने पैकेज्ड स्नैक्स बिजनेस को मर्ज करके हल्दीराम स्नैक्स फूड बनाया गया था। बताते चलें कि एक निश्चित सीमा से ज्यादा वैल्यू वाले डील के लिए रेगुलेटर से मंजूरी की जरूरत होती है, जो गलत बिजनेस प्रैक्टिस पर नजर रखता है और साथ ही बाजार में सही कॉम्पिटिशन को बढ़ावा देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा