1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स, मलाबार, जॉयअलुक्कास पर आज क्या है सोने का भाव, कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना

Gold Rate Today: तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स, मलाबार, जॉयअलुक्कास पर आज क्या है सोने का भाव, कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 25, 2026 05:42 pm IST,  Updated : Oct 25, 2026 05:42 pm IST

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे घटनाक्रमों की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है।

gold price, gold rate, gold price today, gold rate today, tanishq- India TV Hindi
सोने का आज का भाव Image Source : PTI

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमत गिरकर 1.94 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई, जबकि सोना भी फिसलकर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया। शनिवार और रविवार को वायदा बाजारों के साथ-साथ सर्राफा बाजार भी बंद रहते हैं। यहां हम जानेंगे कि तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स, जॉयअलुक्कास, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स जैसे बड़े ज्वैलरी स्टोर्स पर आज सोने का क्या रेट चल रहा है?

तनिष्क

तनिष्क के स्टोर्स पर आज 25 अक्टूबर को 22 कैरेट वाली गोल्ड ज्यूलरी की मौजूदा कीमत 13,110 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,31,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। तनिष्क के स्टोर्स पर आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 14,302 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,43,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कल्याण ज्वैलर्स

कल्याण ज्वैलर्स के स्टोर्स पर आज 22k सोने की कीमत 13,070 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,30,700 प्रति 10 ग्राम है।

जॉयअलुक्कास

जॉयअलुक्कास के स्टोर्स पर आज 22k सोने की मौजूदा कीमत 13,070 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,30,700 प्रति 10 ग्राम है।

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स

इसी तरह, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के स्टोर्स पर भी आज 22k वाले सोने की ताजा कीमत 13,070 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,30,700 प्रति 10 ग्राम है। जबकि, यहां 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 14,258 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,42,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

2 महीनों में 22,000 रुपये सस्ता हुआ सोना

बताते चलें कि 24 अगस्त को सोने की कीमत 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को MCX पर सोना गिरकर करीब 1,41,935 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। इस तरह से 2 महीनों के अंदर सोने की कीमतों में लगभग 22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है। 

चांदी के भाव में 54,000 रुपये की भारी गिरावट

बीते 2 महीने की बात करें तो चांदी करीब 54,000 रुपये सस्ती हो चुकी है। 24 अगस्त को चांदी 2.48 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर कारोबार कर रही थी, जबकि 23 अक्टूबर को इसका वायदा भाव गिरकर 1.94 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास आ गया।

ये भी पढ़ें

संपर्क क्रांति, पूर्वा, हमसफर, वैशाली, दुरंतो, तेजस राजधानी, विक्रमशिला समेत कई ट्रेनों के शेड्यूल में बड़े बदलाव, चेक करें पूरी डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।