1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. संपर्क क्रांति, पूर्वा, हमसफर, वैशाली, दुरंतो, तेजस राजधानी, विक्रमशिला समेत कई ट्रेनों के शेड्यूल में बड़े बदलाव, चेक करें पूरी डिटेल्स

संपर्क क्रांति, पूर्वा, हमसफर, वैशाली, दुरंतो, तेजस राजधानी, विक्रमशिला समेत कई ट्रेनों के शेड्यूल में बड़े बदलाव, चेक करें पूरी डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 25, 2026 05:11 pm IST,  Updated : Oct 25, 2026 05:11 pm IST

नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर- 12381/12382 और 12303/12304, पूर्वा एक्सप्रेस अब नई दिल्ली के बजाय शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और इसी स्टेशन पर ही अपनी यात्रा खत्म करेगी।

Sampark Kranti express, Poorva express, Humsafar express, tejas rajdhani express, indian railways- India TV Hindi
रेलवे ने कई ट्रेनों के शेड्यूल में किया बदलाव Image Source : SOUTHERN RAILWAY

भारतीय रेल ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। इनमें से कुछ ट्रेनों के ऑरिजिनेटिंग और टर्मिनल स्टेशनों में बदलाव कर दिए गए हैं। जबकि कई ट्रेनों के टाइम टेबल भी बदल दिए गए हैं। भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे ने इन सभी बदलावों को लेकर पूरी जानकारी शेयर की है।

अब नई दिल्ली के बजाय शकूरबस्ती से चलेगी पूर्वा एक्सप्रेस

नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर- 12381/12382 और 12303/12304, पूर्वा एक्सप्रेस अब नई दिल्ली के बजाय शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और इसी स्टेशन पर ही अपनी यात्रा खत्म करेगी। बताते चलें कि नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाती हैं। एक पूर्वा एक्सप्रेस पटना के रास्ते चलती है, जबकि दूसरी पूर्वा एक्सप्रेस गया के रास्ते चलती है।

आनंद विहार से चलेगी नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस

नई दिल्ली और प्रयागराज के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर- 12275/12276, हमसफर एक्सप्रेस अब नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार से अपनी यात्रा शुरू करेगी और इसी स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी। स्टेशन बदलने की वजह से इस ट्रेन के टाइम टेबल में भी बदलाव हो गया है। 

वैशाली, हावड़ा दुरंतो, भुवनेश्वर दुरंतो, मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस के टाइम टेबल में बदलाव

इसके साथ ही, आनंद विहार और प्रयागराज के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर- 22437/22438 हमसफर एक्सप्रेस, ललितग्राम से नई दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 15565 वैशाली एक्सप्रेस, हावड़ा से नई दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 12273 दुरंतो एक्सप्रेस, भुवनेश्वर से नई दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 12281 दुरंतो एक्सप्रेस, मधुपुर से आनंद विहार तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 22465 बाबा बैद्यनाथ धाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर- 22459 बाबा बैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस के टाइम टेबल में भी बदलाव कर दिया गया है।

विक्रमशिला, पटना तेजस राजधानी और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के टाइम टेबल में भी बदलाव

इनके अलावा, ट्रेन नंबर- 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर- 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर- 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर- 19604 गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर- 12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर- 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर- 12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के टाइम टेबल में भी बदलाव किया गया है।

रेलवे द्वारा ट्रेनों के शुरुआती और अंतिम स्टेशनों में किए गए बदलावों और टाइम टेबल में किए गए बदलावों की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।

भारतीय रेल ने अपनी सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले 139 पर कॉल कर अपनी ट्रेन का करेंट स्टेटस अवश्य जान लें। इसके अलावा, यात्री NTES पोर्टल पर जाकर भी अपनी ट्रेन का करेंट स्टेटस जान सकते हैं। 

ये भी पढ़ें

कैंसिल की गईं फ्लाइट टिकट पर GST रिफंड क्लेम कर सकती हैं एयरलाइन कंपनियां, सिंगापुर एयरलाइंस ने जीता केस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।