1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Today: सेंसेक्स ने 487 अंकों की गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार, आईटी स्टॉक्स हुए क्रैश

Share Market Today: सेंसेक्स ने 487 अंकों की गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार, आईटी स्टॉक्स हुए क्रैश

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 04, 2026 09:19 am IST,  Updated : Feb 04, 2026 10:30 am IST

बुधवार को शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में भारी-भरकम गिरावट देखी गई।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, itc, sun pharma, powergrid, tata stee- India TV Hindi
बुधवार को शुरुआती कारोबार में क्रैश हुए आईटी कंपनियों के शेयर Image Source : FREEPIK

Stock Market Today, 4 February 2026: मंगलवार को जोरदार तेजी के बाद आज बुधवार को बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के तीसरे दिन, बीएसई सेंसेक्स 487.07 अंकों (0.58 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 83,252.06 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने 52.50 अंकों के नुकसान के साथ 25,675.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बुधवार को शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में भारी-भरकम गिरावट देखी गई। बताते चलें कि सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद मंगलवार को बाजार ने जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार शुरू किया था। कल, सेंसेक्स 3656.74 अंकों (4.48%) की उछाल के साथ 85,323.20 अंकों पर और निफ्टी 1219.65 अंकों (4.86%) की बंपर तेजी के साथ 26,308.05 अंकों पर खुला था।

टेक महिंद्रा के शेयरों में 6.13 प्रतिशत की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की, जबकि बाकी की सभी 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़ोतरी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। आज, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले, जबकि टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 6.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। 

बुधवार को कैसी रही सेंसेक्स के शेयरों की शुरुआत

हफ्ते के तीसरे दिन, सेंसेक्स की बाकी शेयरों में एनटीपीसी 1.13 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.01 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.93 प्रतिशत, आईटीसी 0.89 प्रतिशत, टाइटन 0.80 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.71 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.67 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.62 प्रतिशत, एलएंडटी 0.61 प्रतिशत, सन फार्मा 0.39 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.38 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.36 प्रतिशत, ट्रेंट 0.35 प्रतिशत, बीईएल 0.35 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.21 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.16 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

आईटी सेक्टर के शेयर क्रैश

जबकि, एचसीएल टेक के शेयर 6.07 प्रतिशत, इंफोसिस 5.98 प्रतिशत, टीसीएस 5.20 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.11 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.51 प्रतिशत, इंडिगो 0.36 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.29 प्रतिशत, एटरनल 0.29 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.19 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा