Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: अब तक कौन-कौन सी टीमें बनी हैं चैंपियन? 3 टीमों ने जीते हैं 2-2 बार T20 WC के खिताब

T20 World Cup: अब तक कौन-कौन सी टीमें बनी हैं चैंपियन? 3 टीमों ने जीते हैं 2-2 बार T20 WC के खिताब

T20 वर्ल्ड कप के अब तक 9 एडिशन हो चुके हैं, जिसमें सिर्फ 3 टीमें ही 2-2 बार खिताब जीतने में सफल हो पाई हैं। इनमें एक टीम भारत भी शामिल है।

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Feb 04, 2026 01:39 pm IST, Updated : Feb 04, 2026 01:39 pm IST
T20 WORLD CUP- India TV Hindi
Image Source : AFP भारतीय क्रिकेट टीम

ICC T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 का 7 फरवरी से आगाज होने जा रहा है, जिसमें कुल 20 टीमें शिरकत करेंगी। भारत और श्रीलंका मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार हैं। इस बार टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। टीम इंडिया के पास टूर्नामेंट में इतिहास रचने का मौका होगा, क्योंकि कोई भी टीम अब तक लगातार 2 बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है। वहीं, अपने घर में भी कोई टीम अब तक चैंपियन नहीं बन पाई है। ऐसे में टीम इंडिया के पास 2 बड़े कारनामे करने का शानदार मौका है।

टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका

T20 वर्ल्ड कप के अब तक 9 संस्करण हो चुके है और इस बार सभी टीमों के बीच 10वां संस्करण अपने नाम करने की होगी। दुनिया की सिर्फ 3 टीमों ने 2 बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है, जिनमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और भारत शामिल हैं। अगर टीम इंडिया इस बार चैंपियन बनने में सफल होती है, तो वह सबसे ज्यादा 3 बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम बन जाएगी।

IND vs PAK मैच पर सस्पेंस

भारतीय टीम के नाम पहला T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। 2007 में खेले गए T20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में भारतीय टीम ने रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था, जिसकी यादें क्रिकेट फैंस के जेहन में आज भी ताजा हैं। हालांकि, 2009 में पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही। यूनिस खान ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को चैंपियन बनाया था। 

T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें और उनके कप्तानों की लिस्ट

  • 2007: भारत; महेंद्र सिंह धोनी
  • 2009: पाकिस्तान; यूनिस खान
  • 2010: इंग्लैंड; पॉल कॉलिंगवुड
  • 2012: वेस्टइंडीज; डैरेन सैमी
  • 2014: श्रीलंका; लसिथ मलिंगा
  • 2016: वेस्टइंडीज; डैरेन सैमी
  • 2021: ऑस्ट्रेलिया; आरोन फिंच
  • 2022: इंग्लैंड; जोस बटलर
  • 2024: भारत; रोहित शर्मा

गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को निर्धारित है, लेकिन इस मैच के रद्द होने की संभावना है क्योंकि पाकिस्तान की सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ मैच खेलने की परमिशन नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:

IND vs AFG: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगे भारत और अफगानिस्तान, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?

T20 World Cup: आज वॉर्मअप मैचों की भरमार, एक्शन में होंगे IND और PAK, कब और कहां देख सकेंगे LIVE

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement