Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 4 February 2026: आज इन राशि वालों के रिश्ते में आ सकती है दरार, जानें आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी? पढ़ें प्रेम राशिफल

Love Horoscope 4 February 2026: आज इन राशि वालों के रिश्ते में आ सकती है दरार, जानें आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी? पढ़ें प्रेम राशिफल

Love Horoscope 4 February 2024: आज का दिन (4 फरवरी) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और आप इस दिन को और कैसे बेहतर बना सकते हैं, जानते हैं मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

Written By : Chirag Bejan Daruwalla Edited By : Vineeta Mandal Published : Feb 04, 2026 06:27 am IST, Updated : Feb 04, 2026 06:27 am IST
लव राशिफल 4 फरवरी 2026- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE लव राशिफल 4 फरवरी 2026

Love Horoscope 4 February 2026: आज का दिन (4 फरवरी) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं, इन सभी सवालों का जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

मेष राशि 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपने विचारों के साथ-साथ दूसरे लोगों के विचारों पर भी गौर देने की जरूरत है। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चो की भी अधिकता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें। आज जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ कुछ समय मनोरंजन में बिताएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आज दूसरों के भरोसे अपने कार्यों को न छोड़ें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। लवमेट मूवी देखने जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नए जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही कम्प्यूटर कोर्स ज्वॉइन करना चाहते है तो आज का दिन शुभ है। आज जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से कामों को अंजाम देना आपके काम को ज्यादा सुगम बनाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार के साथ वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में भी सुखद समय व्यतीत होगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि 

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नए बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। किसी मित्र से चल रही अनबन आज दूर होगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होने से आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से सुकून व खुशी महसूस होगी। आज अपने काम खुद ही करें और निवेश संबंधी गतिविधियों में जल्दबाजी न करें।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि 

आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। असमंजस की स्थिति में परिवार वालों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कठिनाइयां आएंगी, आप अपनी सूझ-बूझ से उनसे निपटने में सफल होंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साझेदारी संबंधी व्यापार की योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़े सभी मामलों पर अच्छे से सोच-विचार कर लें। घर के बाहर रहकर जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनको अपने परिवार वालों से मिलाने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि 

आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। किसी उलझन का समाधान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी और का हस्तक्षेप न होने दें। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, उनके लिए दिन अच्छा है। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

धनु राशि 

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरूरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते है। यात्रा लाभदायक होगी। कारोबार में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। धैर्य और संयम से मुश्किल समय निकल जाएगा। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखने से अच्छा रहेगा। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से ऑफर आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपको सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी। 

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि 

आज आपका दिन राहत से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। समय का उचित सदुपयोग करें। सामाजिक गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। युवाओं का मन मुताबिक कार्य पूरा होने से सुकून मिलेगा। आज आपको जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरूरत है। एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करें। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें और उनके मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। किसी विदेशी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। आज किसी कानूनी मामले में आपको राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आज परिवारवालों के साथ घर में पार्टी कर सकते हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ व्यस्तता वाली रह सकती है लेकिन अंत में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नए केस मिल सकते हैं। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2026 Date: इस दिन लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें डेट और टाइमिंग

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement