1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Maha Shivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि पर बनने वाले दुर्लभ संयोग 3 राशियों की चमकाएंगे किस्मत, अचानक होगा बड़ा धन लाभ

Maha Shivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि पर बनने वाले दुर्लभ संयोग 3 राशियों की चमकाएंगे किस्मत, अचानक होगा बड़ा धन लाभ

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Feb 04, 2026 12:25 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 09:52 pm IST

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि इस साल 15 फरवरी को मनाई जाएगी। खास बात ये है कि इस शिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं जिससे 3 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

महाशिवरात्रि पर बन...- India TV Hindi
महाशिवरात्रि पर बन रहे शुभ संयोग Image Source : PIXABAY

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है और इस बार ये तिथि 15 फरवरी 2026 को पड़ रही है। इस महाशिवरात्रि पर कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं जिससे 3 राशि वालों को बंपर लाभ मिलेगा। बता दें साल की सबसे बड़ी शिवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग, बुधादित्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग रहेगा जो विशेष रूप से मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। चलिए जानते हैं इन राशियों को क्या फायदा मिलने वाला है।

मेष राशि

Aries Horoscope 2026
Image Source : INDIA TVमेष राशि वालों का चमकेगा करियर

महाशिवरात्रि पर बनने वाले दुर्लभ संयोग मेष राशि वालों की किस्मत चमका देंगे। आपको अचानक से बडा धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आर्थि स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। भोलेनाथ की आप पर विशेष कृपा बरसेगी। मानसिक तनावों से छुटकारा मिलेगा। साढ़े साती का प्रभाव भी कम होगा। इस दौरान आपको किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि

virgo horoscope
Image Source : INDIA TVकन्या राशि वालों की लगेगी लॉटरी

कन्या राशि वालों के लिए भी महाशिवरात्रि पर बनने वाले दुर्लभ संयोग शुभ साबित होंगे। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नए काम की शुरुआत करेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। बिजनेस में आपको बढ़िया डील मिल सकती है।

कुंभ राशि

aquarius
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि वाले हो जाएंगे मालामाल

कुंभ राशि वालों के लिए ये महाशिवरात्रि काफी खास रहेगी। आपकी किस्मत चमक जाएगी। नई नौकरी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में आप खूब तरक्की पाएंगे। यात्रा से आपको खूब लाभ प्राप्त होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। किसी रोग से भी छुटकारा मिल सकता है। कुल मिलाकर आप पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहने वाली है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Kumbh Rashi Career: क्या आपकी राशि कुंभ है? तो ये 5 प्रोफेशन आपके लिए हैं वरदान, जानें कहां छिपा है आपका सक्सेस सीक्रेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म