1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस विटामिन की कमी से शरीर में खुजली होती है, तुरंत राहत पाने के लिए क्या उपाय करें

किस विटामिन की कमी से शरीर में खुजली होती है, तुरंत राहत पाने के लिए क्या उपाय करें

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 04, 2026 10:09 am IST,  Updated : Feb 04, 2026 10:09 am IST

What Vitamin Deficiency Makes You Itchy: शरीर में खुजली होना किसी न किसी बीमारी या पोषक तत्वों की कमी का लक्षण हो सकती है। खुजली को ज्यादातर लोग लिवर से जुड़ी समस्या मानते हैं लेकिन कई बार इसके दूसरे कारण भी हो सकते हैं। जानें किस विटामिन की कमी से शरीर में खुजली होती है?

खुजली के कारण - India TV Hindi
खुजली के कारण Image Source : FREEPIK

शरीर में खुजली होने लगे तो इंसान का बैठना, खड़े रहना और सोना मुश्किल हो जाता है। खुजली भले ही मामूली समस्या लगती हो, लेकिन कई बार ये रातों की नींद हराम कर देती है। खुजली सिर्फ त्वचा पर होने वाली बाहरी समस्या नहीं है बल्कि ये शरीर के अंदर पनपने वाली बीमारी है। खुजली को लोग लिवर से जोड़कर देखते हैं लेकिन कई बार शरीर में खास विटामिन और पोषक तत्वों की कमी होने पर भी खुजली की समस्या होने लगती है। 

त्वचा पर खुजली होना कई बीमारियों का लक्षण भी हो सकते हैं। खुजली के अन्य कारणों में पित्ती निकलना, दाद या खाज की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा खाने में किसी चीज से एलर्जी भी खुजली का कारण हो सकता है। 

किस विटामिन की कमी से खुजली होती है?

शरीर में खाज खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक शरीर में होने वाली विटामिन की कमी भी है। विटामिन ए की कमी से खुजली की शिकायत हो सकती है। विटामिन A कम होने पर स्किन ड्राई होती है और खुजली होती है। इसके अलावा विटामिन बी12 की कमी से भी स्किन पर रैशेज और खुजली हो सकती है। विटामिन बी12 की कमी से हाथ-पैरों में खुजली हो सकती है। विटामिन बी3 की कमी होने पर भी शरीर में खुजली होने लगती है। विटामिन बी3 यानि 'नियासिन' की कमी से रैशेज और घाव भी हो जाते हैं। वहीं विटामिन ई और विटामिन सी की कमी भी खुजली का कारण हो सकती है। ये सभी विटामिन शरीर में होने वाली खुजली के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

खुजली में तुरंत राहत पाने के लिए घरेलू उपाय

कैलेमाइन लोशन- खुजली को शांत करने के लिए आप कैलामाइन लोशन लगा सकते हैं। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और खुजली कम होती है। स्किन स्पेशलिस्ट भी इसे एक अच्छा और असरदार उपाय मानते हैं जो आपको कुछ देर के लिए खुजली से राहत दे सकता है। यह नेचुरल और सेफ भी है।

ईथर के तेल- कुछ तेल जैसे लैवेंडर, पेपरमिंट, यूकेलिप्टस ऑयल खुजली को कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं। इन तेलों में सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं जिसे त्वचा पर लगाने से ठंडक मिलती है। जिन लोगों को स्किन में जलन या खुजली रहती है उनके लिए ये तेल फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन्हें कोल्ड क्रीम या कैरियर ऑयल के साथ लगाना फायदेमंद होता है।

आइस पैक- बर्फ की पट्टियां गर्मी से होने वाली जलन से तुरंत राहत दिला सकती हैं। अगर आपके पास आइस पैक नहीं है तो बर्फ के टुकड़ों को किसी कपड़े में रखकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे स्किन की सूजन से राहत मिलेगी। इससे स्किन एलर्जी कम होगी और जलन भी दूर होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।