1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौन हैं एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह, जिन्होंने दी Operation Sindoor की पूरी डिटेल

कौन हैं एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह, जिन्होंने दी Operation Sindoor की पूरी डिटेल

ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की महिला अधिकारियों ने बड़ी भूमिका निभाई हैं। ऐसी ही एक अधिकारी व्योमिका सिंह हैं।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह- India TV Hindi
Image Source : FILE विंग कमांडर व्योमिका सिंह

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए पाकिस्तान में हमला किया है। भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री और भारतीय सेना की शीर्ष सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

कौन हैं व्योमिका सिंह?

विंग कमांडर व्योमिका सिंह कौन हैं चलिए इस बारे में आपको जानकारी देते हैं। विंग कमांडर व्योमिका सिंह भारतीय वायुसेना की तेजतर्रार अधिकारी हैं। व्योमिका सिंह ने हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में शानदार सेवा प्रदान की है। व्योमिका सिंह के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण बचाव अभियानों को अंजाम दिया गया। इनमें से एक प्रमुख मिशन अक्टूबर-नवंबर 2020 में अरुणाचल प्रदेश में हुआ था, जहां दुर्गम क्षेत्रों में लोगों की जान बचाने के लिए उनकी टीम ने हेलिकॉप्टर के माध्यम से सहायता पहुंचाई थी। इस ऑपरेशन में उन्होंने ऊंचाई, खराब मौसम और सीमित संसाधनों के बावजूद शानदार काम किया था।

उड़ान का अनुभव

व्योमिका सिंह ने 18 दिसंबर 2004 को भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया था। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने अब तक 2500 घंटे से अधिक उड़ान भरी है। उन्होंने भारतीय वायुसेना के प्रतिष्ठित हेलिकॉप्टर चेतक और चीता को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में उड़ाया है।

व्योमिका ने कही थी ये बात

अपने करियर के दौरान, विंग कमांडर सिंह ने मुख्य रूप से हेलीकॉप्टरों पर उड़ान भरी है। साल 2023 में एक निजी चैनल पर चर्चा के दौरान उन्होंने बताया था कि पायलट बनना उनकी नियति थी, जोकि उनके नाम से जुड़ी हुई है। व्योमिका का अर्थ है आकाश में रहने वाली। विंग कमांडर व्योमिका भारतीय वायुसेना में महिला अधिकारियों की बढ़ती भूमिका का प्रतीक हैं।  

यह भी पढ़ें:

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने दी ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी, जानें इनके बारे में

Operation Sindoor: भारत के हमले ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, देखें आतंकी ठिकानों का कैसा हुआ हाल?

Video: भारतीय सेना ने तबाह किया हाफिज सईद का अड्डा, तस्वीरों में नजर आई बर्बादी

Latest India News