1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने दी ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी, जानें इनके बारे में

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने दी ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी, जानें इनके बारे में

 Edited By: Akash Mishra
 Published : May 07, 2025 11:18 am IST,  Updated : May 07, 2025 02:36 pm IST

भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल से अटैक कर नेस्तनाबूद कर दिया। इसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

कर्नल सोफिया कुरैशी- India TV Hindi
कर्नल सोफिया कुरैशी Image Source : INDIA TV

भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल से अटैक कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। ये हमला  इंडियन टाइम के मुताबिक रात 1.05 बजे से 1.30 बजे के बीच किया गया। इस ऑपरेशन के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री, थल सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी और वायु सेना में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फेरेंस के जरिए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी दी। ऐसे में आइए थल सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में जानते हैं। 

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

सोफिया कुरैशी भारतीय थल सेना में कर्नल के पद पर अधिकारी हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी, भारतीय सेना के सिग्नल कोर की एक अधिकारी हैं। कर्नल कुरैशी गुजरात से हैं। उनके दादा भी सेना में सेवारत थे। इसलिए सोफिया को शुरू से ही सेना के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिला। 

ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं सोफिया कुरैशी

कर्नल सोफिया कुरैशी आसियान प्लस बहुराष्ट्रीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यास फोर्स 18 में भारतीय सेना के प्रशिक्षण दल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं(2016 में)। वह सभी आसियान प्लस टुकड़ियों में एकमात्र महिला अधिकारी टुकड़ी कमांडर थीं।  मार्च 2016 में, वह एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं थीं।

'एक्सरसाइज फोर्स 18' नाम का यह अभ्यास भारत द्वारा आयोजित अब तक का सबसे बड़ा विदेशी सैन्य अभ्यास था। इसमें भारत, जापान, चीन, रूस, अमेरिका, कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन) के सदस्य शामिल थे।

कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में भी कर चुकी हैं काम

उन्होंने 2006 में कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में भी काम किया था। उन्हें इस भूमिका के लिए देश के कई शांति रक्षक प्रशिक्षकों में से चुना गया था। वह 2010 से शांति अभियानों (PKO) से जुड़ी हुई हैं।

कहां से की है पढ़ाई?

कर्नल सोफिया ने एमएस यूनिवर्सिटी वडोदरा से पढ़ाई की है।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor में सेना की महिला अधिकारियों ने निभाई बड़ी भूमिका, जानें कौन हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत