Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. अब तक नहीं घूमे विदेश? नए साल की बकेट लिस्ट में शामिल कर लें विदेश यात्रा, भारत से भी सस्ते हैं ये देश

अब तक नहीं घूमे विदेश? नए साल की बकेट लिस्ट में शामिल कर लें विदेश यात्रा, भारत से भी सस्ते हैं ये देश

Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth Published : Jan 01, 2026 08:25 am IST, Updated : Jan 01, 2026 08:25 am IST

Cheapest Foreign Trip: अगर आपने अभी तक कोई विदेश यात्रा नहीं की है तो इस साल प्लान कर लें। ऐसे कई देश हैं जहां आप भारत से भी सस्ते दामों पर यात्रा करके आ सकते हैं और आपका विदेश घूमने का सपना भी पूरा हो जाएगा।

नए साल में विदेश घूमने का प्लान- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK नए साल में विदेश घूमने का प्लान

हर इंसान को अपनी जिंदगी में एक बार किसी न किसी देश की यात्रा का प्लान जरूर करना चाहिए। विदेश घूमना सिर्फ मौज मस्ती ही नहीं है बल्कि आप काफी कुछ सीखते भी है। विदेश यात्राएं करने से आप दुनिया के दूसरे लोगों, उनके कल्चर और उनके जीवन जीने के तरीकों के बारे में जानते हैं। इसलिए आपको विदेश यात्रा का प्लान जरूर करना चाहिए। अगर अभी तक आपने किसी दूसरे देश की धरती पर कदम नहीं रखा है तो इस साल विदेश घूमने का प्लान बना लें। ऐसे कई देश हैं जहां आप भारत से भी कम पैसे खर्च करके फॉरेन ट्रिप कर सकते हैं। कुछ देशों में तो आपको वीजा की भी जरूरत नहीं होगी। तो आज ही अपनी न्यू ईयर बकेट लिस्ट में इन देशों की यात्रा को शामिल कर लें।

भारत से सस्ती विदेश यात्राएं

भूटान- विदेश घूमने का सपना आप भूटान जाकर भी पूरा कर सकते हैं। भूटान जाने के लिए भारतीयों को किसी भी वीजा की जरूरत नहीं होती है। भूटान बेहद खूबसूरत देश है। हिमालय की गोद में बसा भूटान अपने नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है। भूटान में कई शानदार मठों और मनमोहक दृश्यों हैं जो आपकी विदेश का फील कराएंगे। आप यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।

नेपाल- भारत का पड़ोसी मुल्क है नेपाल, जहां आप बिना वीजा और पासपोर्ट के आसानी से घूमकर आ सकते हैं। हिमालय की चोटियों में बसा नेपाल ट्रेकर्स और एडवेंचरर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। काठमांडू के मंदिरों से लेकर पोखरा की शांति और सुंदरता आपको नेपाल का दीवाना बना देगी। नेपाल घूमकर आएंगे तो आपका विदेश जाने का सपना भी पूरा हो जाएगा।

श्रीलंका- भारत के लोगों के लिए उससे लगा हुआ और बेहद खूबसूरत देश है श्रीलंका, जहां आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। श्रीलंका के खूबसूरत बीच, चाय के बागान और यहां का इतिहास आपको काफी पसंद आएगा। याला नेशनल पार्क और सिगिरिया के प्राचीन अवशेष जानकर आपको अच्छा लगेगा। श्रीलंका काफी बजट फ्रेंडली देश है आप यहां सस्ते में घूमकर आ सकते हैं।

म्यांमार- बर्मा के नाम से जाना जाने वाला म्यांमार भी पर्यटकों के लिए अच्छा देश है। भारत की नजदीक होने की वजह से यहां इंडियन टूरिस्ट काफी ज्यादा पहुंचते हैं। म्यांमार के प्राचीन मंदिर, शांत प्राकृतिक नजारे और यहां की संस्कृति आपको काफी पसंद आएगी। म्यांमार में कई खूबसूरत बीच और नेचुरल ब्यूटी है। खास बात ये है कि आप यहां काफी कम बजट की यात्रा भी प्लान कर सकते हैं।

इंडोनेशिया- अगर यादगार विदेश यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं तो बाली जा सकते हैं। इंडोनेशिया का एक छोटा सा आइलैंड है वाली जो इन दिनों टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है। बाली के खूबसूरत बीच आपको काफी पसंद आएंगे। यहां बोरोबुदुर के प्राचीन मंदिर और काफी घूमने की जगह है। आप बाली का लोकल फूड और नेचुरल ब्यूटी को इंजॉय कर सकते हैं। इंडोनेशिया काफी सस्ता देश है।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement