दस साल पहले फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी, जबकि इसमें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे कई मशहूर स्टार्स को कास्ट किया गया था। इसके बावजूद यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई और न ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर पाई। अनुराग ने कसम खाई कि वह फिर कभी स्टार्स के साथ फिल्म नहीं बनाएंगे और अब हाल ही में अनुराग कश्यप ने यह भी बताया कि फिल्म की नाकामी का उनके और रणबीर-अनुष्का के रिश्ते पर क्या असर पड़ा, जो उन्होंने उनसे दूरी बना ली।
स्क्रीन को हालिया में दिए इंटरव्यू में, अनुराग कश्यप ने कहा कि जब वह बॉम्बे वेलवेट के बारे में बात करते हैं तो रणबीर कपूर नाराज हो जाते है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि रणबीर बहुत नाराज थे और वह कहते रहते हैं... तुम बॉम्बे वेलवेट के बारे में बात क्यों करते रहते हो? इसे नजरअंदाज करो। फिल्म नहीं चली, नहीं चली, लेकिन तुम्हें हर समय इसके बारे में बात करने की जरूरत नहीं है।' लेकिन लोग मुझसे हर समय सवाल पूछते हैं- मैं इसे कैसे नजरअंदाज कर सकता हूं?'
उन्होंने फिल्म फ्लॉप होने के बाद रणबीर और अनुष्का का सामना करने में अपनी हिचकिचाहट के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि वह उनसे दूर हो गए थे। उन्होंने कहा, 'हम अक्सर नहीं मिलते, जब भी मिलते हैं बस गले मिलते हैं और एक-दूसरे को ग्रीट करते हैं। शुरुआत में मुझे समझ नहीं आ रहा था कि उनका सामना कैसे करूं क्योंकि उन्होंने मुझ पर बहुत भरोसा किया था। मैं अपनी खुद की मुश्किलों से जूझ रहा था। इसलिए मुझे उससे बाहर निकलना था और एक बहुत छोटी फिल्म बनानी थी। मैं रमन राघव पर बहुत फोकस था, लेकिन धीरे-धीरे मुझे लगता है... हम दूर हो गए।'
'बॉम्बे वेलवेट' फिल्म इतिहासकार ज्ञान प्रकाश की किताब मुंबई फेबल्स पर आधारित थी। इसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर लीड रोल में थे, जबकि के के मेनन, मनीष चौधरी, विवान शाह और सिद्धार्थ बसु सहायक भूमिकाओं में थे। सैकनिल्क के अनुसार, 115 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में सिर्फ 43 करोड़ और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 23.71 करोड़ का कलेक्शन किया।
ये भी पढे़ं-
रोम में विजय देवरकोंडा संग रश्मिका मंदाना? एक्टर के 2026 न्यू ईयर पोस्ट में छिपा है राज
ईशा देओल को नए साल 2026 पर पिता धर्मेंद्र की आई याद, आसमान दिखाते हुए कही दिल की बात
संपादक की पसंद