1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Big Theater Release 2026: शाहरुख खान से सलमान खान तक, 11 फिल्मों से ये 8 सुपरस्टार बनाएंगे 2026 को शानदार

Big Theater Release 2026: शाहरुख खान से सलमान खान तक, 11 फिल्मों से ये 8 सुपरस्टार बनाएंगे 2026 को शानदार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 01, 2026 12:27 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 12:27 pm IST

2026 बॉलीवुड और पैन‑इंडिया फिल्मों के लिए धमाकेदार साल होने वाला है। शाहरुख खान की किंग, सलमान की बैटल ऑफ गलवान, प्रभास की राजा साब जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। ये मल्टी‑स्टारर और हाई‑बजट प्रोजेक्ट साल को यादगार बनाएंगे।

salman khan shah rukh khan- India TV Hindi
सलमान खान और शाहरुख खान। Image Source : STILL FROM TEASER

2026 बॉलीवुड और पैन‑इंडिया सिनेमा के लिए बेहद रोमांचक साल बनने जा रहा है, जब शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और प्रभास जैसे सुपरस्टार्स बड़े पर्दे पर धमाका करेंगे। इस साल कई हाई‑बजट और मल्टी‑स्टारर फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी और पैन‑इंडिया हॉरर‑कॉमेडी सब शामिल हैं।  इस साल सुपरस्टार्स का जादू, मल्टी‑स्टार कास्ट और हाई‑एंड प्रोडक्शन 2026 को सिनेमा का यादगार साल बनाने जा रहे हैं। बड़े सितारों की साल 2026 में रिलीज हो रहीं बिग बजट फिल्मों की लिस्ट हम आपके लिए लाए हैं।

शाहरुख खान

किंग

फिल्म 'किंग' का लक्ष्य 2026 में थिएटर्स में रिलीज करने का है और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2026 के आसपास रिलीज करने का टार्गेट रखा गया है, हालांकि इसका ऑफिशियल कन्फर्म रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं हुआ है। फिल्म 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने इससे पहले शाहरुख खान के साथ 'पठान' जैसी बड़ी फिल्म बनाई है और 'किंग' में भी उनके साथ एक हाई-एंड एक्शन प्रोजेक्ट टीम बना रहे हैं। 

कास्ट कौन-कौन है?

  • शाहरुख खान 
  • सुहाना खान 
  • दीपिका पादुकोण
  • अभिषेक बच्चन
  • अनिल कपूर
  • जैकी श्रॉफ
  • अर्शद वारसी
  • रानी मुखर्जी
  • अभय वर्मा 

सलमान खान

बैटल ऑफ गलवान

फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह तारीख मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी करते हुए कन्फर्म की है। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जो 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्में भी बना चुके हैं। फिल्म भारतीय सेना और चीनी सेनाओं के बीच 2020 में लद्दाख के गलवान घाटी में हुए वास्तविक संघर्ष पर आधारित है, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में एक भारतीय सेना अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएँगे। 

कास्ट कौन-कौन है?

  • सलमान खान
  • चित्रांगदा सिंह

अक्षय कुमार

शैतान

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म हैवान 2026 में थिएटर्स में रिलीज होने की योजना है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है। फिल्म हैवान का निर्देशन अनुभवी फिल्ममेकर प्रियदर्शन कर रहे हैं। यह उनका अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ एक बड़ा थ्रिलर प्रोजेक्ट है।

कास्ट में कौन-कौन है? 

  • अक्षय कुमार
  • सैफ अली खान 
  • सैयामी खेर 
  • श्रिया पिलगांवकर 
  • असरानी

वेलकम टू द जंगल

यह फिल्म 2026 में रिलीज़ के लिए तैयार की जा रही है और मेकर्स इसका मिड‑2026, जून‑जुलाई 2026 में थिएटर्स में लाने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। यह एक मल्टी‑स्टारर कॉमेडी‑एंटरटेनर फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार के साथ कई बड़े नाम शामिल हैं और शूटिंग पहले ही पूर्ण हो चुकी है।

कास्ट में कौन-कौन है? 

  • अक्षय कुमार
  • सुनील शेट्टी
  • परेश रावल
  • अरशद वारसी
  • रवीना टंडन
  • लारा दत्ता
  • जैकलीन फर्नांडीस
  • दिशा पाटनी
  • तुषार कपूर
  • श्रेयस तलपड़े
  • कृष्णा अभिषेक
  • कीकू शारदा
  • दलेर मेहंदी
  • मीका सिंह
  • राहुल देव
  • मुकेश तिवारी
  • शारिब हाशमी
  • जॉनी लीवर
  • राजपाल यादव

रणबीर कपूर

रामायण

फिल्म 'रामायण' को दो भागों में रिलीज किया जा रहा है। इसका पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा। फिल्म का निर्देश 'दंगल' फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी कर रहे हैं। 

कास्ट में कौन-कौन है?

  • रणबीर कपूर
  • साई पल्लवी
  • सनी देओल
  • यश
  • रवि दुबे
  • काजल अग्रवाल
  • लारा दत्ता
  • रकुलप्रीत सिंह
  • विवेक ओबेरॉय
  • इंदिरा कृष्णन

लव एंड वॉर

साल 2026 में बिग बॉजट फिल्म 'लव एंड वॉर' भी रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है, लेकिन मेकर्स ने इसे इसी साल रिलीज करने का प्लान किया है। फिल्म को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं।

कास्ट में कौन-कौन है?

  • विक्की कौशल
  • रणबीर कपूर
  • आलिया भट्ट

रणवीर सिंह

धुरंधर 2

साल 2025 में रणवीर सिंह का जलवा देखने को मिला। अब 2026 में फिर से आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर 2' से वापसी करेंगे। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान पहले ही कर दिया है। 19 मार्च को 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कास्ट में कौन-कौन है?

  • अर्जुन रामपाल
  • अक्षय खन्ना
  • रणवीर सिंह
  • सारा अर्जुन
  • दानिश पुंडीर
  • संजय दत्त

सनी देओल

बॉर्डर

साल 2026 की सबसे पहली बॉलीवुड बड़ी रिलीज कोई और नहीं बल्कि 'बॉर्डर' है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ कई और सितारे नजर आने वाले हैं। लंबी चौड़ी कास्ट वाली ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कास्ट में कौन-कौन है?

  • सनी देओल
  • वरुण धवन
  • दिलजीत दोसांझ
  • अहान शेट्टी
  • मेधा राणा
  • मोना सिंह
  • आन्या

प्रभास

स्पिरिट

स्पिरिट भी साल 2026 में रिलीज करने की योजन है। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी कर रहे हैं।

कास्ट में कौन-कौन है?

  • तृप्ति डिमरी
  • प्रभास

राजा साब

'द राजा साब' प्रभास की अगली पैन‑इंडिया हॉरर‑कॉमेडी फिल्म है। ये सिनेमाघरों में 9 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन मारुति कर रहे हैं।

कास्ट में कौन-कौन है?

  • प्रभास
  • बमन इरानी
  • निधि अग्रवाल
  • संजय दत्त
  • रिद्धि कुमार
  • मालविका मोहन

यश

टॉक्सिक

यश स्टारर टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लंबे वक्त के बाद केजीएफ स्टार पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं।

कास्ट में कौन-कौन है?

  • यश 
  • नैनतारा
  • हुआ कुरैशी
  • कियारा आडवाणी
  • अक्षय ओबेरॉय
  • तारा सुतारिया

ये भी पढ़ें: Ikkis Review: बेटे की शहादत, पिता की चुप्पी, बोलती है धर्मेंद्र की खामोशी, दर्द, गर्व और इंसानियत की कहानी है 'इक्कीस'

प्रियंका गांधी का बेटा रेहान वाड्रा या बहू अविवा बेग, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा, एक ने लंदन से की है पढ़ाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन