1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. उत्तराखंड में स्थित ये ऑफबीट जगह, 2026 के लॉन्ग वीकेंड पर करें एक्सप्लोर, चारों ओर बस हरियाली और शांति

उत्तराखंड में स्थित ये ऑफबीट जगह, 2026 के लॉन्ग वीकेंड पर करें एक्सप्लोर, चारों ओर बस हरियाली और शांति

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 01, 2026 10:00 am IST,  Updated : Jan 01, 2026 10:00 am IST

Long weekend of 2026: क्या आप भी 2026 में आने वाले पहले लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो आप हरियाली से घिरी इस ऑफबीट लोकेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

उत्तराखंड में स्थित ये ऑफबीट जगह- India TV Hindi
उत्तराखंड में स्थित ये ऑफबीट जगह Image Source : FREEPIK

अगर आपको भी घूमने-फिरने का शौक है, तो आप भी 2026 में आने वाले पहले लॉन्ग वीकेंड पर यानी 24 जनवरी, 25 जनवरी और 26 जनवरी की छुट्टी में कहीं न कहीं घूमने जरूर जाना चाहेंगे। जिन लोगों को ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद नहीं है, उनके लिए ऑफबीट लोकेशन्स एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं। आज हम आपको उत्तराखंड में स्थित एक बेहद खूबसूरत ऑफबीट जगह के बारे में बताने वाले हैं।

खिरसू हिल स्टेशन- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम जिस जगह के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम खिरसू है। खिरसू हिल स्टेशन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है। अगर आप इस भागदौड़ भरी जिंदगी से एक सुकून भरा ब्रेक चाहते हैं, तो यकीन मानिए इस जगह पर जाकर आप बहुत अच्छा महसूस कर पाएंगे। यहां की शांत वाइब आपके तनाव को दूर कर आपके माइंड को रिलैक्स कर देगी।

बेहद खूबसूरत जगह- इस जगह की खूबसूरती किसी का भी दिल जीत सकती है। अगर आप नेचर लवर हैं, तो आप इस जगह पर बार-बार आना पसंद करेंगे। खिरसू हिल स्टेशन में आपको प्राकृतिक सुंदरता, सेब के बाग, देवदार और ओक के घने जंगल को करीब से देखने का मौका मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये बेहद खूबसूरत जगह हिमालय के व्यू के लिए भी जानी जाती है।

जरूर करें एक्सप्लोर- अगर आप नए साल के पहले लॉन्ग वीकेंड पर उत्तराखंड में स्थित नैनीताल, मसूरी, औली, धनौल्टी और रानीखेत जैसी जगहों पर जाते हैं, तो आपको इतनी भीड़ मिलेगी कि आप नजारों को एंजॉय ही नहीं कर पाएंगे। इसलिए आपको कम भीड़-भाड़ वाले इस हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाना चाहिए। अगर आपको एडवेंचर करना पसंद है, तो आपको बता दें कि खिरसू में आप ट्रेकिंग का अनुभव भी ले सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल