1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. झरने की चट्टान से निकल रहा है हाथी, इस जगह पर स्थित है ये बेहद खूबसूरत झरना

झरने की चट्टान से निकल रहा है हाथी, इस जगह पर स्थित है ये बेहद खूबसूरत झरना

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 23, 2025 09:37 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 09:37 pm IST

Aina Pahara Waterfall: जिन लोगों को नेचर के आसपास रहना पसंद है, उन्हें इस खूबसूरत झरने को एक्सप्लोर करने के बाद काफी अच्छा महसूस हो सकता है।

एलीफैंट रॉक वॉटरफॉल- India TV Hindi
एलीफैंट रॉक वॉटरफॉल Image Source : FREEPIK/NEPALMOUNTAINGUIDES/INSTA

नेचर के करीब रहने के शौकीन और झरनों से लेकर नदियों तक को एक्सप्लोर करने वाले लोगों के लिए नेपाल में स्थित ये जगह एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। अगर आप भी खुद को नेचर लवर समझते हैं, तो आपको कम से कम एक बार नेपाल के इस बेहद खूबसूरत झरने को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। आइए नेपाल के इस पॉपुलर झरने की खास बात के बारे में जानते हैं।

चट्टान में हाथी का चेहरा

हम नेपाल के जिस झरने की बात कर रहे हैं, उसे ऐना पहाड़ा झरने के नाम से जाना जाता है। ये झरना काठमांडू से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस झरने की सबसे खास बात ये है कि इसकी चट्टान हाथी के चेहरे की तरह दिखाई देती है। आपको बिल्कुल ऐसा लगेगा कि किसी ने इस हाथी को तराशकर बनाया है।

हरियाली देख खुश हो जाएगा दिल

इस झरने के आसपास सिर्फ हरियाली दिखाई देती है और ठंडी-ठंडी हवा महसूस होती है। अगर आप अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा सा वक्त निकालकर कुछ सुकून के पल जीना चाहते हैं, तो नेपाल के इस झरने को जरूर एक्सप्लोर करें। हरियाली, हवा, बहते पानी की तेज धार की आवाज और हाथी का चेहरा, सभी कुछ आपके तनाव को दूर करने में मददगार साबित होगा।

कम भीड़भाड़ वाली जगह

अगर आप नेपाल को पहले भी एक्सप्लोर कर चुके हैं और अब आप किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह पर नहीं जाना चाहते हैं, तो आप एलीफैंट रॉक वॉटरफॉल को अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए भी ये एकदम परफेक्ट जगह साबित होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस झरने तक पहुंचने का रास्ता भी काफी ज्यादा एडवेंचरस है। यकीन मानिए आप इस वॉटरफॉल को बार-बार एक्सप्लोर करना चाहेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल