1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 2026 के पहले दिन शेयर बाजार में सपाट कारोबार, ITC के शेयर में 10% की भयावह गिरावट

2026 के पहले दिन शेयर बाजार में सपाट कारोबार, ITC के शेयर में 10% की भयावह गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 01, 2026 03:39 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 04:05 pm IST

आज से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर अस्थायी लेवी की जगह स्थायी एक्साइज ड्यूटी लागू हो गई है, जिसकी वजह से तंबाकू कंपनी आईटीसी के शेयरों में आज करीब 10 प्रतिशत भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गई।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, ntpc, eternal, mahindra and mahindra,- India TV Hindi
साल के पहले दिन शेयर बाजार में सपाट कारोबार Image Source : PTI

Share Market Closing 1 January, 2026: साल के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिला। 1 जनवरी, 2026 को बीएसई सेंसेक्स 32.00 अंकों (0.04%) की मामूली गिरावट के साथ 85,188.60 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 16.95 अंकों (0.06 प्रतिशत) की हल्की उछाल के साथ 26,146.55 अंकों पर बंद हुआ। आज से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर अस्थायी लेवी की जगह स्थायी एक्साइज ड्यूटी लागू हो गई है, जिसकी वजह से तंबाकू कंपनी आईटीसी के शेयरों में आज करीब 10 प्रतिशत भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गई। आईटीसी में आज की इस बड़ी गिरावट ने सेंसेक्स के परफॉर्मेंस पर बुरा असर डाला, जिसकी वजह से आज सेंसेक्स लाल निशान में बंद हुआ।

एनटीपीसी के शेयर में दर्ज की गई शानदार तेजी

हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 12 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा 2.08 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 9.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

हरे निशान में बंद हुए एटरनल, महिंद्रा समेत इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एटरनल के शेयर 2.05 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.40 प्रतिशत, एलएंडटी 1.38 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.23 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.00 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.98 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.95 प्रतिशत, इंफोसिस 0.81 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.78 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.68 प्रतिशत, टीसीएस 0.66 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.60 प्रतिशत, सन फार्मा 0.41 प्रतिशत, ट्रेंट 0.40 प्रतिशत, रिलायंस 0.35 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.33 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.31 प्रतिशत, एसबीआई 0.25 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.21 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

नए साल पर इन शेयरों ने कराया नुकसान

वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को बजाज फाइनेंस के शेयर 1.46 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.63 प्रतिशत, बीईएल 0.50 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.42 प्रतिशत, टाइटन 0.19 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.14 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.10 प्रतिशत और टाटा मोटर्स के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा