2 करीबी दोस्तों की मौत से टूट गईं आरती सिंह, गहरे सदमे से जूझ रहीं एक्ट्रेस
2 करीबी दोस्तों की मौत से टूट गईं आरती सिंह, गहरे सदमे से जूझ रहीं एक्ट्रेस
आरती सिंह ने अपने करीबी दोस्तों और 'बिग बॉस 13' के घरवाले सिद्धार्थ शुक्ला और शेफाली जरीवाला की मौत के बाद अपनी एंग्जायटी की लड़ाई के बारे में पहली बार खुलकर बात की।
Published : Jan 01, 2026 08:32 am IST, Updated : Jan 01, 2026 08:32 am IST
1/7Image Source : Instagram/@artisingh5
आरती सिंह टीवी की उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जो भले की अब स्क्रीन पर कम नजर आती हैं, लेकिन अपने काम के लिए हमेशा याद की जाती है। आरती 'थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है', 'परिचय' और 'वारिस' में अपने रोल्स के लिए मशहूर हैं। वह टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में भी नजर आई थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शेफाली जरीवाला और सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से उन्हें एंग्जायटी की समस्या ज्यादा हो गई है। वह आज तक उनकी मौत को भूल नहीं पाईं।
2/7Image Source : X/@ArtiSingh005
हाल ही में रश्मि देसाई को दिए इंटरव्यू में, उन्होंने अपने करीबी दोस्तों शेफाली जरीवाला और सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अपनी एंग्जायटी की दिक्कत के बारे में खुलकर बात की। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि आरती ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो बिग बॉस 13 में शेफाली और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ स्क्रीन शेयर की थी। वहीं, तीनों दोस्त बने।
3/7Image Source : Instagram/@artisingh5
शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून, 2025 को हो गया था, जब वह इस दुनिया से गईं तब वह सिर्फ 42 साल की थीं। उनकी मौत ने उनके करीबियों और प्रियजनों को गहरा सदमा पहुंचाया। इसी तरह, बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर, 2021 को हुआ था और जब उनकी मौत हुई तब वह सिर्फ 40 साल के थे। आरती सिंह ने दोनों को याद करते हुए बताया कि वह आज तक उन्हें भूल नहीं पाई हैं।
4/7Image Source : Instagram/@artisingh5
सिद्धार्थ की मौत से उनकी सबसे अच्छी दोस्त शहनाज गिल का दिल टूट गया। वहीं, टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने इस दुखद मौतों को बहुत करीब से देखा। रश्मि देसाई के चैट शो में हाल ही में हुई बातचीत में, 'थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है' एक्ट्रेस ने बताया कि इन दोनों मौतों ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से कैसे प्रभावित किया है।
5/7Image Source : Instagram/@artisingh5
आरती सिंह ने कहा, 'यह बहुत डरावना है और मुझे बेचैन भी कर देता है। मैं बहुत नर्वस और डरी हुई महसूस करती हूं और कभी-कभी तो मैं इमोशनल भी हो जाती हूं और खुद को शांत करने के लिए पारस छाबड़ा को कॉल करती हूं। यह बस मुझे डरा देता है। आज तक में यह सब भूल नहीं पाई हूं।'
6/7Image Source : Instagram/@artisingh5
इसी बातचीत के दौरान आरती सिंह ने आगे बताया कि उनके पति दीपक चौहान से शादी के बाद वह काफी शांत हो गई हैं। उन्होंने बताया कि उनका एंग्जायटी और हाइपर होना काफी हद तक कम हो गया हैं क्योंकि उनके पति बहुत समझदार हैं, जो हर चीज को बहुत शांत होकर हल करते हैं। उन्होंने बताया कि जब भी वह परेशान होती हैं तो उनके पति मैच्योरिटी से हालात को संभालते हैं।
7/7Image Source : Instagram/@artisingh5
आरती सिंह का जन्म 5 अप्रैल, 1985 को हुआ था। वह बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भतीजी हैं। वह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन भी हैं। आरती ने अप्रैल 2024 में बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की। आरती सिंह की शादी में कई पॉपुलर टीवी और बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए, लेकिन एक करीबी की गैरमौजूदगी से टीवी एक्ट्रेस दुखी हो गईं। वह गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा थीं, जो सेरेमनी में नहीं आईं। हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात की थी।