नया साल आते ही ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का भी महाडोज मिलने वाला है। ओटीटी पर रोमांस से लेकर एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी तक, हर तरह का कंटेंट देखने को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि नए साल के मौके पर कौन सी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं और आप ये सीरीज और फिल्में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
2/8Image Source : Instagram/@yamigautam
हक- नए साल की शुरुआत एक गंभीर और सोचने पर मजबूर कर देने वाली फिल्म 'हक' के साथ होने वाली है, जिसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। ये एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो चर्चित शाह बानो केस पर बेस्ड है। छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर बनी ये फिल्म महिला के सम्मान, हक और आर्थिक सुरक्षा के लिए उसकी लड़ाई दिखाती है, जो 2 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
3/8Image Source : Instagram/@ajaydevgn
दे दे प्यार 2- अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'दे दे प्यार 2' भी नए साल के मौके पर ओटीटी पर दस्तक के लिए तैयार है। ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे का सीक्वल है, जो 9 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।
4/8Image Source : Instagram/@sidhant
फ्रीडम एट मिडनाइट 2- इस सीरीज का पहला सीजन काफी हिट था और अब इसका दूसरा सीजन दर्शकों के बीच दस्तक के लिए तैयार है। आजादी के बाद के भारत की उथल-पुथल दिखाती ये सीरीज राजनीतिक फैसलों के साथ-साथ आम लोगों के दर्द, संघर्ष और नुकसान को दिखाती है। इस सीरीज में सिद्धांत गुप्ता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, राजेंद्र चावला सरदार पटेल और आरिफ जकरिया मोहम्मद अली जिन्ना की भूमिका में दिखाई देंगे। सीरीज 9 जनवरी को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
5/8Image Source : Instagram/@faroutakhtar
120 बहादुर- 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित ये फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें फरहान अख्तर लीड रोल में दिखाई दिए। फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभाई है और इसकी कहानी उन 120 भारतीय सैनिकों की है, जिन्होंने इस युद्ध में अपनी जान गंवा दी थी। ये 16 जनवरी को प्राइम वीडियो पर आने वाली है।
6/8Image Source : Instagram/@therealemraan
तस्करीः द स्मगलर्स- इमरान हाशमी स्टारर ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पृष्ठभूमि पर बनी है और इसमें अंडरकवर ऑपरेशन, तस्करी नेटवर्क और पुलिस सिस्टम की कहानी को दिखाया गया है। ये सीरीज 14 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
7/8Image Source : Instagram/@aanandlrai
तेरे इश्क में- धनुष और कृति सेनन स्टारर 'तेरे इश्क' में 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म जनवरी 2026 के मध्य या आखिरी तक में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक इसकी ओटीटी रिलीज का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
8/8Image Source : Instagram/@officialjiocinema
धुरंधर- 2025 की सबसे चर्चित और सबसे सफल फिल्म 'धुरंधर' की ओटीटी रिलीज भी चर्चा में है। अब तक मेकर्स की ओर से फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन संभावित तौर पर ये फिल्म जनवरी 2026 में ये ब्लॉकबस्टर नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है।