1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान में तेज हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन, Gen-Z आंदोलन को लेकर जानिए क्या बोले राष्ट्रपति पेजेशकियन

ईरान में तेज हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन, Gen-Z आंदोलन को लेकर जानिए क्या बोले राष्ट्रपति पेजेशकियन

 Published : Jan 01, 2026 02:13 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 02:13 pm IST

ईरान के कई शहरों में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। ईरान में Gen-Z आंदोलन बढ़ती महंगाई के खिलाफ भड़का है। प्रदर्शन अब हिंसक रूप लेता जा रहा है। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि दुशमन आर्थिक दबाव के जरिए उन्हें हराने की कोशिश कर रहा है।

Iran Protest- India TV Hindi
Iran Protest Image Source : INDIA TV

Iran Gen-Z Protest: ईरान सरकार के खिलाफ तेहरान में शुरू हुआ प्रदर्शन अब कई और शहरों में फैल चुका है। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिमी ईरान के असादाबाद में पैरामिलिट्री के हेडक्वार्टर को आग के हवाले कर दिया है। इतना ही नहीं तेहरान से करीब 750 किलोमीटर दूर दक्षिणी ईरान के शहर फासा में सड़कों पर फायरिंग हुई है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने लोगों पर गोलियां चलाई हैं जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है।  ईरान सरकार ने मौत की पुष्टि नहीं की है। इसी तरह हामेदान में पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हुई है।

राजधानी तेहरान में जारी हैं प्रदर्शन

राजधानी तेहरान में लगातार तीसरे दिन Gen-Z आंदोलनकारी सड़कों पर उतरे हैं। इस दौरान आम लोगों की पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ झड़प भी हुई है। बुधवार से ईरान के 21 राज्यों में सरकारी दफ्तर और बाजार बंद हैं। ईरान की करेंसी रियाल में गिरावट के बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया है। कराज, केशम,  इस्फहान, केरमनशाह, शिराज और यज्द में प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया है।  

ईरान में बढ़ी महंगाई से परेशान हैं लोग

अमेरिकी और पश्चिमी देशों के आर्थिक प्रतिबंधों ने ईरान की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। ईरान में महंगाई दर 40  फीसदी पहुंच चुकी है। एक रियाल की कीमत 13.8 लाख अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुकी है। हालात नहीं सुधरने के बाद ईरान के सेंट्रल बैंक के गवर्नर को इस्तीफा देना पड़ा है। ईरान सरकार इस साल लोगों पर टैक्स लगाने की तैयारी भी कर रही है लेकिन अब Gen-Z आंदोलन आगे ईरान सरकार लाचार नजर आ रही है। ईरान ने बिना नाम लिए अमेरिका को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। 

क्या बोले ईरान के राष्ट्रपति?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की सरकार प्रदर्शनकारियों से बातचीत और संवाद की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ''हम एक संपूर्ण युद्ध में लगे हुए हैं। फिलहाल, दुश्मन ने आर्थिक दबाव के जरिए हमें हराने की पूरी कोशिश की है। बमों, लड़ाकू विमानों या मिसाइलों से किसी राष्ट्र को जीता नहीं जा सकता। हमें हराने के लिए उन्हें जमीनी स्तर पर आकर हमसे मुकाबला करना होगा और अगर वो जमीनी स्तर पर इस राष्ट्र का सामना करते हैं और अगर हम दृढ़, एकजुट और अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं तो उनके लिए ईरान को घुटनों पर लाना असंभव होगा''

यह भी पढ़ें:

स्विट्जरलैंड में नए साल की पार्टी के दौरान बार में हुआ धमाका, कई लोगों की मौत

अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने निकाली रूस के दावों की हवा, कहा- 'यूक्रेन ने नहीं किया पुतिन के आवास पर हमला'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश