1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. "सभी से दोस्ती, किसी से बगावत नहीं...मुझे पक्का नहीं पता, पर वो मोदी को Invite करेंगे"; BNP लीडर का बड़ा बयान

"सभी से दोस्ती, किसी से बगावत नहीं...मुझे पक्का नहीं पता, पर वो मोदी को Invite करेंगे"; BNP लीडर का बड़ा बयान

 Published : Feb 14, 2026 06:27 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 06:27 pm IST

बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी की भारी जीत के बाद अब तारिक रहमान के शपथग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। मगर इसमें विदेशी नेताओं को भी बुलाए जाने की तैयारी है।

 बीएनपी नेता एएनएम एहसानुल हक मिलन(बाएं) और पीएम मोदी (दाएं)- India TV Hindi
बीएनपी नेता एएनएम एहसानुल हक मिलन(बाएं) और पीएम मोदी (दाएं) Image Source : ANI & PTI

ढाका, बांग्लादेश: बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएन) की बंपर जीत हुई है। अब तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। ऐसे में उनके शपथग्रहण की तैयारियां चल रही हैं। तारिक के शपथ ग्रहण समारोह में कई विदेशी नेताओं के शिरकत करने की संभावना है। इस दौरान पीएम मोदी के निमंत्रण किए जाने की अटकलों पर एक बीएनपी नेता ने बड़ा बयान दिया है। बीएनपी नेता एएनएम एहसानुल हक मिलन को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी को वो (तारिक रहमान) अपने शपथग्रहण समारोह में बुलाएंगे।

सभी से दोस्ती, कोई दुश्मन नहीं

तारिक रहमान की विदेश नीति को लेकर बीएनपी नेता एएनएम एहसानुल हक मिलन ने कहा, "सभी के साथ मित्रता, किसी से दुश्मनी नहीं"। उन्होंने सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दक्षिण एशियाई नेताओं को आमंत्रित करने के सवाल पर, "मुझे ठीक-ठीक नहीं पता कि वे क्या कर रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि वे सभी को आमंत्रित करेंगे। मुझे ठीक से नहीं पता, लेकिन उन्हें (प्रधानमंत्री मोदी) को आमंत्रित करना चाहिए। यह सामान्य शिष्टाचार है। आयोजक यह काम करेंगे। मुझे उम्मीद है कि पूरी दुनिया हमारे साथ होगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश